Contents
Apna Khaata Bihar | बिहार अपना खाता ऑनलाइन देखें | Bihar Bhulekh, Bhu naksha, Jamabandi, Khasra, Khatauni Nakal
राज्य के नागरिक यह सुनकर प्रसन्न होंगे की बिहार के लोग अब अपना खाता, भूलेख नक्शा और खसरा-खतौनी नकल की ऑनलाइन जांच कर सकते हैं। पहले के समय में लोगों को जमीन से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए तहसील कार्यालय के चक्कर काटने होते थे। अब बिहार राजस्व और भुमि सुधार विभाग के प्रयासों से Bihar Bhulekh पोर्टल के लंच के बाद अब आप इससे अपना खाता और जमाबंदी नकल का प्रिंट कर सकते हैं। और भू-नक्शा व पनी भूमि से जुड़ी जानकारी को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। आगे इस लेख में आप विस्तारपूरक इनका अध्ययन करेंगे।
राज्य सरकार विहार के अथक प्रयासों से अब नागरिकों की परेशानियों को दूर करने के लिए यह ऐतिहासिक कदम उठाया है। अब आधिकारिक वेबसाइट के कारन बेवजह तहसील न जाकर व भीड़ से छुटकारा पा कर मिनटों में भूलेख, भू नक्शा, खसरा-खतौनी नकल, अपना खाता, प्राप्त कर सकते हैं। और इस साइट पर विभाग द्वारा भूलेख नक्शे की सभी जानकारियां त्वरित गति से अपडेट की जा रही हैं। अब जमीन से जुड़ी जानकारी अब कुछ ही मिंटो में बिहार राजस्व और भूमि सुधार विभाग की पहल के कारन निकलना संभव हुआ है। आगे इस लेख में Bihar Land Record पोर्टल के बारे में पढ़ते हैं।
बिहार अपना खाता ऑनलाइन निकालें | Apna Khata Bihar 2023
- सर्वप्रथम आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ या सीधे लिंक खोलें :- http://lrc.bih.nic.in/
- वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करते ही आप आधिकारिक साइट का होमपेज खुल जायेगा। अब आप इसमें अपना खाता देखें विकल को चुनें।
- “अपना खाता देखें” विकल्प पर क्लिक करते ही नया वेबपेज खुलकर आएगा जिमे आपको मांगी गई आवश्यक जानकारियां दर्ज करनी है। इसमें अब जिला, अनुमंडल, अंचल का चयन करें।

- अपना खाता देख पाने के लिए आपके पास कुछ विकल्प आएंगे। इसमें पहला ऑप्शन “मौजा के समस्त खातों को नामानुसार देखें” दूसरा ऑप्शन “मौजा के समस्त खातों को खेसरा संख्या के अनुसार देखें”, व तीसरा ऑप्शन “खाता संख्या से देखें” और चौथे ऑप्शन में “खेसरा संख्या से देखें” और अन्त में पांचवें ऑप्शन में “खाताधारी के नाम से देखें” आएंगे।
- इनमे से यदि आपको पहला विकल्प “मौजा के समस्त खातों को नामानुसार” अपना खाता की जांच के लिए चयन करते हैं तो आपको यहाँ मौजा नाम के पहले अक्षर का चयन करना होगा। जैसा की स्क्रीनशॉट वाले बॉक्स में दिखाया गया है। इस तरह से जो अक्षर दर्ज किया है उससे मिलते हुए सभी मौजा खातों का नाम दिखाई देंगे। अब आपको अपने मौजा खाते का नाम का चयन करना है। चयन करते ही एक लिस्ट खुलकर आएगी। इसमें रैयतधारी का नाम, पिता/पति का नाम, खेसरा संख्या और खाता संख्या के अनुसार अपना खता की जानकारी ले सकते हैं।
Bihar Bhulekh, Khasra, Khatauni, Jamabandi Nakal Online | बिहार भूलेख नकल खसरा-खतौनी ऑनलाइन देखें
- आवेदक को ऑनलाइन दाखिल खारिज एवं अपनी जमाबंदी देखनी है तो इसके लिए सीधे लिंक पर जा सकते हैं जो की :- http://biharbhumi.bihar.gov.in/
- लिंक पर क्लिक करते ही वेबसाइट का होमपेज खुलकर आएगा। इसमें जमाबंदी पंजी देखें लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना जिला व सर्कल का चयन करें। चयन के पश्चात सर्च के बटन पर क्लिक करें।
- अब आपको खतियान और जमाबंदी विकल्प दिखेगा। यहाँ इसका चयन करें।
- इस प्रक्रिया के आखिर में आपको “रजिस्टर” बटन दिखेगा उसमे क्लिक करके आप “बिहार भूलेख खसरा-खतौनी नकल” देखें।
भू-नक्शा बिहार | Bihar Bhu Naksha (Plot Map) View Online
- बिहार भू नक्शा ऑनलाइन जांच व देखने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ।
यहाँ आपको जिला, सब डिवीज़न, सर्किल, मौजा, टाइप और शीट के विकल्प दिखेंगे ें सबका चयन करें।

- अब एक नक्शा दिखेगा जिसमे आपको अपनी खसरा संख्या को देखकर उसमे क्लिक करना है।
- इस प्रकार जैसे ही आप खसरा नंबर पर क्लिक करेंगे आपको मालिक की जानकारी वेबपेज पर दिख जाएगी। इसमें आपको नीचे एक तरफ “Map Report” और “ROR Report” दिखेंगे।
- अब यहाँ आपको नक्शा देखने के लिए “Map Report” वाले विकल्प अपर क्लिक करना होगा। इस प्रक्रिया से आप नक्शा ऑनलाइन देख पाएंगे|
- यदि आपको जरूरत पड़े तो आप रिपोर्ट PDF फाइल में डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar Apna Khata Helpline Number
ऑफिस का पता – प्रमुख सचिव, राजस्व और भूमि सुधार विभाग, पुराना सचिवालय, बेली रोड, पटना PIN 800-005
टोल-फ्री नंबर (हेल्पलाइन ) – 1800-345-6215
ऑफिसियल ईमेल आईडी – [email protected]
बिहार राजस्व विभाग द्वारा लोग क्या ऑनलाइन सुविधाएं ले सकते हैं?
अब आप अपना खाता, जमाबंदी नक़ल, भूलेख, भू नक्शा, आदि को ऑनलाइन राजस्व विभाग बिहार के पोर्टल से देख सकते हैं।
ऑनलाइन जानकारी देखने के लिए किस इनफार्मेशन की जरूरत होती है।
आपके पास खसरा नंबर, मौजा आदि होना चाहिए |
क्या बिहार के लोग ऑनलाइन ही जमीनी रिकॉर्ड जांच सकते हैं?
जी हाँ! यह देखा अब बहुत ही आसान है।