Contents
ap bhunaksha ap cadastral/ ap village maps with survey numbers/ bhu naksha ap/भू नक्शा आंध्र प्रदेश
राजस्व विभाग (Revenue Department) आंध्र प्रदेश द्वारा भूलेख को ऑनलाइन देखने और निकालने की सेवा उपलब्ध है। इसके लिए आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा एक ऑफिशल वेबसाइट बनाई गई है। किससे आंध्र प्रदेश की जनता अपनी भूमि के नक्शे को निकाल सकती है। ऑनलाइन वेबसाइट का ज्ञान होने के कारण लोग तहसील के चक्कर लगाते हैं। जबकि वेबसाइट द्वारा नक्शे को घर बैठे ही प्राप्त किया जा सकता है। इस पोस्ट के माध्यम से भू नक्शा डाउनलोड करने की पूरी जानकारी दी जाएगी।
आंध्र प्रदेश के वे जिले जिनका भूमि नक्शा वेबसाइट से ऑनलाइन निकाला जा सकता है।
1 | Anantapur (अनंतपुर) |
2 | Chittoor (चित्तूर) |
3 | East Godavari (पूर्व गोदावरी) |
4 | Guntur (गुंटूर) |
5 | YSR Kadapa (कडपा) |
6 | Krishna (कृष्णा) |
7 | Kurnool (कर्नूल) |
8 | Nellore (श्री पोट्टी श्रीरामुलु नेल्लूर) |
9 | Prakasam (प्रकाशम) |
10 | Srikakulam (श्रीकाकुलम) |
11 | Visakhapatnam (विशाखापट्नम) |
12 | Vizianagaram (विजयनगरम) |
13 | West Godavari (पश्चिम गोदावरी) |
भू नक्शा आंध्र प्रदेश 2023 ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड
- आंध्र प्रदेश भूमि नक्शा वह मानचित्र वेबसाइट के माध्यम से चेक करने के लिए आपको सबसे पहले भू मानचित्र की वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट का लिंक निम्न है। bhunaksha.ap.gov.in
- दिए गए लिंक पर जाने के बाद आपके सामने आंध्र प्रदेश की Ministry of electronic and information technology की वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जाएंगे।
- आंध्र प्रदेश राज्य की भूमि नक्शा के official portal खुलने पर आपको Online Subdivision ऑनलाइन सबडिवीजन (उपखंड) का विकल्प दूसरे नंबर पर मिलेगा। किसी विकल्प पर क्लिक करके आप भू नक्शा को प्राप्त कर सकते हैं।
- Online subdivision पर क्लिक करने के बाद आपको अपना जिला सेलेक्ट करना होगा। उसके बाद अपना मंडल फिर अपने गांव का नाम उसके बाद सर्वे नंबर सेलेक्ट करना है।
- अपने डिस्ट्रिक्ट, मंडल, और सर्वे नंबर पोर्टल में भरने के बाद आपको FMB PRINT: VIEW REPORT का ऑप्शन दिखाई देगा।
- FMB PRINT: VIEW REPORT पर क्लिक क्लिक करके भूमि नक्शा मानचित्र(मैप) आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा। इसमेंआप अपनी जमीन की सभी जरूरी जानकारी विस्तार में चेक कर सकते हैं।
- आंध्र प्रदेश राज्य में इसी वेबसाइट द्वारा भू नक्शा को डाउनलोड भी कर सकते हैं। FMB PRINT: VIEW REPORT मैं डाउनलोड और प्रिंट का ऑप्शन भी दिखाई देता है। और साथ ही साथ खराब फोन से वेबसाइट में है तो स्क्रीनशॉट भी ले सकते हैं।
इसी प्रकार आप इस वेबसाइट पर आकर आंध्र प्रदेश की भूमि नक्शे भू नक्शा को ऑनलाइन डाउनलोड या प्रिंट बड़ी आसानी से कर सकते हैं। इस वेबसाइट के माध्यम से आंध्र प्रदेश के लोगों को तहसील के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है आप अपनी जमीन का नक्शा आसानी से निकाल सकते हैं।
लोगों के मन में भूमि नक्शे मानचित्र को लेकर बहुत से सवाल होते हैं। जिनमें से कुछ सवाल और उनके जवाब निम्न है।
क्या आंध्र प्रदेश में भू नक्शा ऑनलाइन प्राप्त किया जा सकता है?
आंध्र प्रदेश में भू नक्शा ऑनलाइन रेवेन्यू डिपार्टमेंट की वेबसाइट से आसानी से निकाला जा सकता है। और साथ ही से डाउनलोड भी किया जा सकता है।
आंध्र प्रदेश के भू-नक्शा या लैंड मैप (मानचित्र) को ऑनलाइन कैसे निकाला जाता है?
आंध्र प्रदेश में भू नक्शा को निकालने के लिए आपको राजस्व विभाग या रेवेन्यू डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट bhunaksha.ap.gov.in पर जाना होगा। और इस वेबसाइट पर मांगी गई जानकारी जैसे जिला, मंडल, गांव का नाम के साथ सर्वे नंबर को वेबसाइट में सेलेक्ट करके भू नक्शा प्राप्त कर सकते हैं
आंध्र प्रदेश में भू-संपत्ति(cadastral) नक्शा कैसे प्राप्त कर सकते हैं?
रेवेन्यू डिपार्टमेंट की वेबसाइट bhunaksha.ap.gov.in भू-संपत्ति (cadastral) का नक्शा और डाउनलोड कर सकते हैं। व्यक्ति अपने मोबाइल यह कंप्यूटर पर आसानी से नक्शा प्राप्त कर सकता है।
आंध्र प्रदेश में भू नक्शा ऑनलाइन डाउनलोड करने के बाद प्रिंट कैसे करें?
राजस्व विभाग के वेब पोर्टल पर जाकर district, mandal और village के डिटेल को भरकर जब नक्शा ओपन होगा। तब नक्शे को डाउनलोड और प्रिंट करने का ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। मोबाइल पर डाउनलोड करने के लिए आप स्क्रीनशॉट द्वारा भी BHU nakshe को अपने मोबाइल में सेव कर सकते हैं।
अगर वेबसाइट में भू नक्शा को लेकर कोई समस्या हो रही है तो कहां संपर्क करें?
अगर आप अपना भू नक्शा नहीं प्राप्त कर पा रहे हैं। या डिटेल भरने के बाद भी भू नक्शा नहीं खुल रहा है। तो आप आप राजस्व विभाग में राजस्व निरीक्षक या कानूनगो रजिस्टार के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। साथ ही अगर वेब पोर्टल पर कोई समस्या आ रही है तो ईमेल आईडी E-mail ID- [email protected] पर मेल के माध्यम से अपनी बात रख सकते हैं।
हमने इस पोस्ट के माध्यम से आपको आंध्र प्रदेश के भू नक्शा के बारे में संपूर्ण जानकारी देने की कोशिश की है। अगर आपके मन में कोई सवाल है तो आप हमें कमेंट में पूछ सकते हैं। आपकी उचित सहायता की जाएगी।