Contents
Bhu Naksha Jharkhand 2024 : भू नक्शा झारखण्ड की ऑनलाइन जांच करने के लिए राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग झारखंड ने ऑनलाइन सेवा प्रारम्भ की है। अब अपनी जमीन का सारा नक्शा, जिसे भू नक्शा कहते हैं ऑनलाइन देख सकते हैं | भूमि जानकारी व भू नक्शा खाते की जानकारी को झारखण्ड के राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त किया जा सकता है। पिछली प्रणाली में भूमि रिकॉर्ड अधिकारी के माध्यम से जो निम्नलिखित जानकारियाँ को प्राप्त किया जाता था। जिससे लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता था।
लेकिन अब झारखण्ड के लोग घर बैठे जमीन या खेत का नक्शा मैप ऑनलाइन देख सकते हैं और यह भी पता कर सकते हैं की किसके नाम में कितनी जमीन है या किसके नाम कौन सी जमीन है, और यह भी पता कर सकते हैं की अपने नाम में कितनी जमीन है। इस लेख में कंप्यूटर या मोबाइल फ़ोन द्वारा जमीन भू नक्शा झारखंड की आधिकारिक वेबसाइट से कैसे निकालें? या भू नक्शा की पूरी डिटेल जैसे की खेत, प्लाट या जमीन का भूलेख और भू नक्शा विवरण को राजस्व विभाग झारखण्ड के ऑफिसियल भू नक्शा पोर्टल से कैसे निकलते हैं, इसकी पूरी जानकरी प्राप्त करेंगे। और साथ ही खतियान प्लाट इनफार्मेशन ऑफ़ झारखण्ड की जानकारी भी डिटेल में पढ़ेंगे।
भू नक्शा ऑनलाइन झारखण्ड के जिलों की सूची
गढवा | सिमडेगा |
पलामू | राँची |
लातेहार | खुटी |
चतरा | पश्चिमी सिंहभूम |
हजारीबाग | सराइकेला खरसावाँ |
कोडरमा | पश्चिमी सिंहभूम |
गिरीडीह | जामताड़ा |
रामगढ़ | देवघर |
बोकारो | दुमका |
धनबाद | पाकुड़ |
गुमला | गोड्डा |
लोहरदग्गा | साहिबगंज |
भू नक्शा झारखण्ड को ऑनलाइन देखने व डाउनलोड करने की प्रक्रिया
अब देश के सभी राज्यों में भूलेख नक्शा से जुड़ी सभी जानकारी अब ऑनलाइन उपलब्ध है। इसी डिजिटल प्रोग्राम के अंतर्गत झारखण्ड सरकार के अथक प्रयासों से भूलेख के लिए झार भूमि (jharbhoomi.nic.in) आधिकारिक पोर्टल को लांच किया है, वहीं भू नक्शा की जानकारी को प्राप्त करने के लिए jharbhunaksha.nic.in की आम जनता के लिए आरम्भ किया है। इन सेवाओं से अब खतियान व जमीन से सम्बंधित जानकारियां झारखंड के राजस्व विभाग की आधिकारिक पोर्टल से प्राप्त हो जाती हैं।
आगे आपको खसरा नकल व खेत का भु नक्शा इंटरनेट से कैसे देखें इसकी पूरी जानकारी कुछ ही चरणों में बताई गई है। साथ ही आप यह भी जान पाएंगे की भू नक्शा कैसे निकाले ? और उसे डाउनलोड व प्रिंट कैसे करना है ? साथ ही आप जान पाएंगे की मोबाइल पर भू नक्शा कैसे देखे ? या ऐप के माध्यम से कैसे फ़ोन पर जानकारी देखि जा सकती है।:-
Jharbhunaksha.nic.in पोर्टल को खोलें
अब आप अपने फ़ोन या कंप्यूटर से जमीन का खाता खसरा, नक्शा ऑनलाइन देख सकते हैं। झारखंड भू नक्शा ऑनलाइन प्राप्त करने के लिए सरकार द्वारा भू नक्शा देखने की वेबसाइट jharbhunaksha.nic.in को लांच किया गया है। आप आगे दिए गए लिंक में क्लिक करके भी इसे खोल सकते हैं। – यहाँ क्लिक करें
इसके बाद जिला,सर्किल, हल्का, मौजा का नाम चुने।
भू नक्शा का वेबसाइट ओपन करने के बाद आपको बायीं तरफ एक बॉक्स दिखेगा , यहाँ पहले अपना जिला चुनें, फिर सर्किल, हल्का का चयन करें , और इसके पश्चात मौजा चुनें। –

जमीन भू नक्शा मैप में अपने जमीन का खसरा नंबर चुनिये
जैसे ही आप अपने मौजा का मैप में चयन करेंगे आपके सामने उस मौजा का भू नक्शा वेबसाइट में खुलकर आजायेगा। अब आप इस मैप में जमीन का खसरा नंबर का चयन करके या सीधे अपने खेत या प्लाट का खसरा संख्या को दर्ज करके ढून्ढ सकते हैं। जैसे की नीचे दिए गए स्क्रीन शॉट में आपको बताया गया है।

प्लॉट की जानकारी की जांच करें (प्लाट इनफार्मेशन )
ऊपर दी गई प्रक्रिया में खसरा नंबर के चयन के बाद बायीं तरह में प्लॉट की जानकारी दिखेगी। इसमें चयनित खसरा का पूरा विवरण वेबसाइट में दिखाई देगा। अब इसमें जांचें कि आपके द्वारा चुने गए खसरा नंबर का विवरण सही है या नहीं।
अब Map Report ऑप्शन में क्लिक करें
Plot info की जांच करने पश्चात सबसे ऊपर आपको Map Report का दिखेगा। यहां आप जमीनी नक्शा देखने के लिए इस विकल्प पर क्लिक करें। जैसे की नीचे दिए गए फोटो में दिख रहा है। –

आगे आप अपने Jharbhunaksha चेक करें।
Map Report वाले विकल्प पर क्लिक करने के बाद पर जायेंगे, आपके जमीन का भूलेख नक्शा वेबसाइट के पेज में खुलकर आजयेगा। यहाँ आपके भूमि नक़्शे में सभी प्रकार की डिटेल दिखेंगी। इनमे मुख्यतः खाता संख्या, खसरा क्रमांक, मालिक का नाम आदि का विवरण मौजूद रहेगा।

Bhu Naksha Map Download करने की प्रक्रिया
जिससे जमीन के मालिक की जानकारी जिसे “खाता” भी कहते है और भूमि नक्शा झारखंड का उपयोग राजस्व संबंधी कार्यों में अक्सर जरूरत पड़ती है। अब इसे आप ऑनलाइन डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं। आप यदि भू नक्शा डाउनलोड या प्रिंट करना कहते हैं तो अपना भूमि नक्शा वेबसाइट में खोलने के बाद आपको Ctrl +P के बटन को कीबोर्ड में दबाना होगा। या आपको नीचे फोटो में दिख रहे ब्राउज़र में Print के ऑप्शन से भी इसका चयन कर सकते हैं। और उसके बाद save as pdf के ऑप्शन से आप उस जमीन के भू नक्शा को डाउनलोड कर सकते है। –

FAQs -Bhu Naksha Jharkhand
झारखण्ड का भू नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें ?
झारखण्ड के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने अब खेत या प्लाट का नक्शा ऑनलाइन जांच करने की सेवा शुरू की है। अब इनके द्वारा निर्मित ऑफिसियल वेबसाइट jharbhunaksha.nic.in में जाकर केवल जमीन का खसरा क्रमांक के द्वारा भू नक्शा की जानकारी व अपनी भूमि का पूरा विवरण प्राप्त कर सकते हैं।
जमीन के मालिक का नाम और खेत का नक्शा डाउनलोड कैसे करे ?
राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर आप जमीन के मालिक का नाम प्राप्त कर सकते हैं व भूमि विवरण के साथ ही खेत का खसरा क्रमांक का चयन करके अपना नक्शा डाउनलोड कर सकते हैं।
जमीन या गांव का नक्शा नहीं मिल रहा है क्या करें ?
कई बार आपको अपने छेत्र, जमीन या ग्राम का नक्शा ऑनलाइन नहीं दिख पाता इसका मतलब अभी तक विभाग द्वारा डाटा अभी ऑनलाइन अपडेट नहीं हो पाया है, अब आपको तहसील कार्यालय में जाकर या सम्पर्क करके ही अपनी भूमि की जानकारी या जमीन संबंधी जानकारी मिल पायेगी।
झारखण्ड में मोबाइल पर भू नक्शा कैसे निकालते है ?
अभी तक राज्य सरकार द्वारा भू नक्शा की कोई ऐप नहीं बनाई है। तो यदि आप मोबाइल से भू नक्शा निकलना चाहते हैं तो ऊपर दी गई प्रक्रिया से आप jharbhunaksha.nic.in आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करके अपनी जमीन का भू नक्शा आसानी से देख सकते हैं।
झारखण्ड भू नक्शा या भूमि से जुड़ी पूरी जानकारी से सम्बंधित समस्या के लिए संपर्क कहाँ करें ?
यदि आप भूलेख नक्शा या भू नक्शा मैप से जुड़ी जानकारी में कोई त्रुटि लग रही हो तो आप सम्बंधित सरकारी अधिकारी या तहसील कार्यालय में जाकर आवेदन कर सकते हैं। यहाँ यदि भू अभिलेख से सम्बंधित डाटा में कोई गड़बड़ी हो तो उसे वो तुरंत सही करेंगे। और भू अभिलेख मालिक की जानकारी भी सही करेंगे।