इंडिया में भूमि की जानकारी ऑनलाइन कैसे देखें?

Contents

bhumi jankari | bhumi jankari u.p | भूमि जानकारी डॉट कॉम

भूमि जानकारी देखें: इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको भूमि जानकारी की ऑनलाइन प्रक्रिया को समझाएंगे। और बताएंगे bhumi jaankari online check कैसे करें? India के सभी राज्यों में आज डिजिटलीकरण की लहर चल रही है। भारत सरकार द्वारा चलाई गई सभी योजनाओं की जानकारी हमें ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध हो जाती है। ऐसे ही प्रत्येक राज्य में अपनी भूमि जानकारी आधिकारिक वेबसाइट बनाई है। इस भूलेख अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से हम अपनी भूमि का पूरा ब्यौरा या कोई भी व्यक्ति अपनी जमीन की सारी जानकारी ऑनलाइन देख सकता है।

पहले किसी भी भूमि संबंधी जानकारी जैसे भूमि किसके नाम है? भूमि का कुल क्षेत्रफल कितना है? भूमि का नक्शा एवं किसी भी प्लॉट या खेत की पूरी जानकारी के लिए हमें विभाग के कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता था। लेकिन आप भूलेख क्या भू नक्शा पोर्टल से हम घर बैठे ही अपनी भूमि की सारी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए हमें राजस्व विभाग के कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। हम online कुछ ही आसान प्रक्रिया द्वारा आसानी से अपनी भूमि की सारी जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं। अब इस आर्टिकल में हम आपको भूमि जानकारी चेक करने के बारे में क्रमांक से बताएंगे।

इंडिया में ऑनलाइन भूमि जानकारी कैसे देखें?

सभी राज्यों ने अपने पृथक भूमि जानकारी पोर्टल बनाए हैं। जैसे उत्तर प्रदेश ने अपना भूमि जानकारी संबंधी upbhulekh.gov.in आधिकारिक वेब पोर्टल बनाया है। और इसी तरह छत्तीसगढ़ राज्य ने भी bhuiyan.cg.nic.in वेब पोर्टल ऑनलाइन उपलब्ध कराया है। सभी राज्यों की अधिकारिक भूमि जानकारी वेबसाइट की मदद से आप प्रत्येक राज्य की भूमि की सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हम इस आर्टिकल में आपको यूपी की भूमि जानकारी चेक करने की प्रक्रिया बताएंगे।

upbhulekh.gov.in आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाना है

हम उत्तर प्रदेश राज्य की राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ब्राउज़र की मदद से जाएंगे। हम यहां पर आपको उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट का लिंक भी दे रहे हैं। लिंक पर क्लिक करते ही आप उत्तर प्रदेश रेवेन्यू डिपार्टमेंट ऑफिशल वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जाएंगे।

स्क्रीन में दिए गए ऑप्शन को सेलेक्ट करें।

उत्तर प्रदेश भूलेख की वेबसाइट के होम पेज पर आपको भूमि जानकारी संबंधी बहुत सारे विकल्प दिखाई देंगे। यह विकल्प है-

  • राजस्व ग्राम खतौनी का कोड जाने
  • भूखण्ड/गाटे का यूनीक कोड जाने
  • भूखण्ड/गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति जाने
  • भूखण्ड/गाटे के विक्रय की स्थिति जाने
  • खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नक़ल देखें
  • खतौनी अंश-निर्धारण की नक़ल देखें
  • राजस्व ग्राम सार्वजनिक सम्पति
  • निष्क्रांत या विस्थापित सम्पति
  • शत्रु सम्पति
  • राजकीय आस्थान

ऊपर दिए विकल में जिस भी विकल्प कि आप भूमि जानकारी जानना चाहते हैं। उस पर क्लिक करें। जैसे हमें खसरा खतौनी नकल रिपोर्ट की जानकारी चाहिए तो हम खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल देखें पर क्लिक करेंगे।

जनपद का नाम, तहसील एवं गाँव का नाम चुने

खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल देखें पर क्लिक करते ही स्क्रीन में कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। अब इसके बाद क्रमवार जिले का नाम, तहसील का नाम ग्राम का नाम चुने।

भूमि जानकारी देखने के अलग-अलग ऑप्शन चुनें

स्क्रीन में जिला, तहसील एवं ग्राम का नाम दर्ज करने के बाद हमें स्क्रीन में भूमि जानकारी खाता खतौनी नकल रिपोर्ट संबंधी बहुत सारे ऑप्शन दिखाई देंगे।

  • खसरा या गाटा संख्या द्वारा खोजें
  • खाता संख्या द्वारा खोजें
  • जमीन का मालिक या खातेदार के नाम द्वारा खोजें
  • नामांतरण या दाखिला खारिज की दिनांक से खोजें

ऊपर दिए गए विकल्प के माध्यम से आप अधिकार अभिलेख nakal report online देख सकते हैं। हम इनमें से पहला विकल्प खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोजें पर क्लिक करेंगे। फिर स्क्रीन में दिए बॉक्स पर भूमि का खसरा या गाटा संख्या दर्ज कर खोजें पर क्लिक करेंगे।

खसरा/गाटा संख्या दर्ज करें

आप अपनी भूमि का खसरा या गाटा संख्या सर्च करके दर्ज करेंगे। और खोजे पर क्लिक करने के बाद आपके खाता संख्या से मिलते जुलते खातों की लिस्ट आपको दिखाई देगी। अपना खाता संख्या सेलेक्ट कर उद्धरण देखें पर क्लिक करें। जैसे हमने नीचे दी गई इमेज में बताया है। 

भूमि की जानकारी online देखें।

खसरा या गाटा संख्या दर्ज करने के बाद उद्धरण देखें पर क्लिक करके। आपकी स्क्रीन पर कैप्चा कोड दर्ज करने का विकल्प दिखेगा। कैप्चा कोड को बॉक्स में दर्ज करके वेरीफाई करें। आपके सामने भूमि जानकारी की खाता नकल रिपोर्ट खुल जाएगी। जिसमें जैसे खाता संख्या, जमीन के मालिक का नाम एवं भूमि का क्षेत्रफल का भूमि की जानकारी का पूरा विवरण आप चेक कर सकते हैं।

अन्य राज्यों में भूमि जानकारी ऑनलाइन कैसे देखें

ऊपर दिए गए आर्टिकल में हमने यूपी भूमि जानकारी check करने की प्रक्रिया को समझाया। ठीक ऊपर दिए गए step को follow करके आप इंडिया के सभी राज्यों के भूमि की जानकारी भू अभिलेख वेबसाइट के द्वारा देख सकते हैं। नीचे दी गई लिस्ट में हमने प्रत्येक राज्य एवं उसकी भूमि जानकारी वेबसाइट की जानकारी दी है। आप लिंक पर क्लिक करके राज्यों की की जानकारी चेक कर सकते हैं। नीचे आपके राज्य का नाम और भूलेख वेबसाइट का लिंक सामने दिया है। लिंक पर क्लिक करके भूमि जानकारी एवं भूमि का संपूर्ण विवरण आप देख सकते हैं। आप किसी भी राज्य के राजस्व विभाग की भूलेख ऑफिशियल वेबसाइट से भूलेख, भू नक्शा, लैंड रिकॉर्ड, रजिस्ट्री डिटेल एवं दाखिला खारिज म्यूटेशन का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

आंध्र प्रदेश Click here
असम Click hear
बिहार Click hear
छत्तीसगढ़ Click hear
दिल्ली Click hear
गुजरात Click hear
हरियाणा Click hear
हिमाचल प्रदेश Click hear
झारखंड Click hear
केरल Click hear
कर्नाटक Click hear
महाराष्ट्र Click hear
मध्य प्रदेश Click hear
मणिपुर Click hear
उड़ीसा Click hear
पंजाब Click hear
राजस्थान Click hear
तेलंगाना Click hear
त्रिपुरा Click hear
उत्तराखंड Click hear
पश्चिम बंगाल Click hear

 

हमने इस आर्टिकल मे आपको भूमि की जानकारी ऑनलाइन कैसे देखें और जमीन की जानकारी ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करें यह पूरी जानकारी क्रमांक से बताई है। आप किसी भी राज्य में रहते हैं, तो आप अपने प्लॉट या खेत की खाता खतौनी की नकल, जमीन का भू नक्शा, अधिकार भू अभिलेख एवं जमीन का सरकारी रेट यह सभी जानकारी लाइन घर बैठे देख सकते हैं। हमने यहां पर भूमि जानकारी ऑनलाइन प्राप्त करने की पूरी प्रक्रिया बताई है। फिर भी आपके मन में भूमि जानकारी संबंधी कोई भी प्रश्न हो तो आप हमें Comment के माध्यम से पूछ सकते हैं। आपकी पूरी मदद की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top