Contents
bhu naksha cg | भू नक्शा cg ऐप्स | भू नक्शा एप्स | भू नक्शा सीजी | सीजी भू नक्शा
छत्तीसगढ़ भुइया नक्शा 2024: इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको बताएंगे ऑनलाइन भू नक्शा CG कैसे देखें? Cg Revenue department ने छत्तीसगढ़ में भूमि का नक्शा ऑनलाइन देखने और डाउनलोड करने की सुविधा दी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इसके लिए एक भू नक्शा पोर्टल बनाया है। राजस्व विभाग की वेबसाइट के द्वारा Cg bhunaksha online डाउनलोड और प्रिंट किया जा सकता है। छत्तीसगढ़ की किसी भी जमीन का नक्शा मैप ऑनलाइन देखने की पूरी प्रक्रिया को हम यहां पर चरणबद्ध तरीके से बताइए।
खेत का नक्शा, प्लॉट का नक्शा और जमीन का भुइयां नक्शा छत्तीसगढ़ रेवेन्यू बोर्ड के अंतर्गत आते हैं। भू नक्शा की सत्यापित कॉपी के लिए तहसील कार्यालय में संबंधित अधिकारी तहसीलदार, पटवारी से आवेदन करके प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन अब cg bhunaksha official website से किसी भी जमीन का Bhu Naksha को online download और प्रिंट करना बहुत ही आसान हो गया है। आप खसरा नंबर से भू नक्शा ऑनलाइन देख सकते हैं। अतः भूमि नक्शा के के लिए जमीन का खसरा क्रमांक की जानकारी होना आवश्यक है। आप सीजी का भू नक्शा अपने मोबाइल और कंप्यूटर में डाउनलोड करने की पूरी जानकारी चाहते हैं तो इस पोस्ट को ध्यान से पढ़िए।
छत्तीसगढ़ के वे जिले जिनका भू नक्शा map ऑनलाइन उपलब्ध है।
छत्तीसगढ़ की भुइया नक्शा सभी 23 जिलों में ऑनलाइन उपलब्ध है। आप सभी जिलों में cg revenue भुइया नक्शा ऑनलाइन डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं। वे सभी जिले हैं-
Balod (बालोद) | Kanker (कांकेर) |
Baloda Bazar (बलोदा बाजार) | Kondagaon (कोण्डागांव) |
Balrampur (बलरामपुर) | Korba (कोरबा) |
Bastar (बस्तर) | Koriya (कोरिया) |
Bemetara (बेमेतरा) | Mahasamund (महासमुन्द) |
Bijapur (बीजापुर) | Mungeli (मुंगेली) |
Bilaspur (बिलासपुर) | Narayanpur (नारायणपुर) |
Dantewada (दन्तेवाड़ा) | Raigarh (रायगढ़) |
Dhamtari (धमतरी) | Raipur (रायपुर) |
Durg (दुर्ग) | Rajnandgaon (राजनांदगांव) |
Gariaband (गरियाबंद) | Sukma (सुकमा) |
Janjgir-Champa (जांजगीर-चाम्पा) | Surajpur (सूरजपुर) |
Jashpur (जशपुर) | Surguja (सुरगुजा) |
Kabirdham (कबीरधाम) |
छत्तीसगढ़ भू नक्शा 2024 ऑनलाइन देखने व डाउनलोड करने की प्रक्रिया क्या है?
छत्तीसगढ़ भू राजस्व विभाग ने भुइया नक्शा ऑनलाइन देखने के लिए एक वेब पोर्टल bhunaksha.cg.nic.in उपलब्ध कराया है। जिसमें आपको छत्तीसगढ़ के सभी जिलों का भू नक्शा, तहसील का भू नक्शा, और गांव का भू नक्शा मिल जाएगा। इस वेबसाइट से आपको जो सुविधाएं उपलब्ध होगी वह है-
- Cg bhunkasha online check
- छत्तीसगढ़ भू अभिलेख नक्शा डाउनलोड और प्रिंट
- छत्तीसगढ़ Bhu Naksha ऐप या भूमिया ऐप से भू नक्शा देखना और डाउनलोड करना
अब हम आपको छत्तीसगढ़ भू नक्शा को ऑनलाइन निकालने की प्रक्रिया डिटेल में समझाते हैं।
- छत्तीसगढ़ भू नक्शा को online देखने के लिए आपको राजस्व विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा। जिसका लिंक क्लिक करके ओपन हो जाएगा- Click here
- छत्तीसगढ़ भू नक्शा की वेबसाइट का मुख्य पृष्ठ खुलने के बाद उसमें मांगी गई जानकारी को भरना है। सबसे पहले अपने जिले के नाम को सर्च करके चुने। फिर इसी तरह तहसील का नाम चुने और जिस गांव का नक्शा देखना है उस गांव का नाम नाम चुने। जैसे कि नीचे दी गई इमेज में बताया गया है।
- जैसे ही आप गांव के नाम को दर्ज करेंगे। आपके सामने स्क्रीन पर आपके गांव का नक्शा ओपन हो जाएगा। इस नक्शे में खसरा नंबर से जमीन का नक्शा दिया हुआ है। आपको आपने खेत का नक्शा या प्लॉट का नक्शा का खसरा नंबर सर्च करके सेलेक्ट करना है। आप अपनी जमीन का खसरा नंबर सर्च भी कर सकते हैं।
- जैसे ही आप खसरा नंबर दर्ज करेंगे। आपके सामने Plot info या आपकी भूमि की जानकारी खसरा नंबर सहित मिल जाएगी। फिर रिपोर्ट्स के नीचे खसरा नक्शा एवं खसरा विवरण का विकल्प दिखाई देगा। भू नक्शा के लिए खसरा नक्शा पर क्लिक करना है।
- खसरा नक्शा के विकल्प पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर दूसरे पेज पर आप की जमीन का भू नक्शा खुल जाएगा। आपके भूमि के नक्शे में जिला, मंडल, तहसील और गांव सभी का नाम सहित विवरण रहेगा। इस प्रक्रिया से आप आसानी से छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में भू अभिलेख नक्शा या अपने गांव की जमीन का नक्शा देख सकते हैं।
- अब छत्तीसगढ़ भू नक्शा डाउनलोड और प्रिंट करने के लिए आप की भूमि के नक्शे के ऊपर डाउनलोड एवं प्रिंट के ऑप्शन दिख रहे हैं। आप डाउनलोड और प्रिंट के आइकन पर क्लिक करके अपनी भूमि का नक्शा डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।
Bhu Naksha CG online check के बारे में और डाउनलोड करने के बारे में सारी जानकारी हमने आपको दी है। आप ऊपर दिए गए प्रोसेस से अपने किसी भी खेत, जमीन या प्लॉट का नक्शा कुछ ही सेकंड में देख सकते हैं। छत्तीसगढ़ के सभी 23 जिलों जैसे कांकेर, कबीरधाम, कोरबा, कोंडागांव, कोरिया, गरियाबंद, जसपुर, जांजगीर, दंतेवाड़ा, दुर्ग, धमतरी, नारायणपुर, बेमेतरा, बलरामपुर, बलोदाबाजार, बस्तर, बालोद बिलासपुर, बाजीपुर, मुंगेली, महासमुंद, सूरजपुर, सरगुजा, सुकमा, रायगढ़ और रायपुर जिले का भू नक्शा या भूलेख नक्शा ऑनलाइन देख सकते हैं।
Chhattisgarh Bhu Naksha app एवं भुइयां ऐप से अपनी भूमि का नक्शा कैसे देखें? और डाउनलोड कैसे करें?
छत्तीसगढ़ भू नक्शा बिना भुइयां ऐप की मदद से भी आप मोबाइल में चेक कर सकते हैं। बस आपको ऊपर दिए गए प्रोसेस को फॉलो करना है। मोबाइल के किसी भी ब्राउज़र गूगल क्रोम आदि में आप ऊपर दिए प्रोसेस की मदद से मोबाइल में ऑनलाइन भू नक्शा चेक कर सकते हैं।
रेवेन्यू बोर्ड छत्तीसगढ़ ने Android मोबाइल में Bhunaksha CG application दी है। जिसे आप अपने एंड्रॉयड फोन में प्ले स्टोर के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। और सिंपल प्रोसेस से मोबाइल में अपनी जमीन का भू नक्शा देख सकते हैं। जमीन का भू नक्शा डाउनलोड करने के लिए Bhu Naksha का स्क्रीनशॉट भी ले सकते हैं और डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक भी कर सकते हैं। आपके खेत का भू नक्शा मोबाइल में डाउनलोड हो जाएगा।
CG भुइया नक्शा खसरा या छत्तीसगढ़ भू नक्शा संबंधित कुछ सवाल और उनके जवाब-
आपके मन में छत्तीसगढ़ भू नक्शा संबंधित कई प्रश्न होंगे जिनका आप उत्तर पाना चाहते होंगे। ऐसे ही कुछ सवाल और उनके जवाब हम यहां पर दे रहे हैं। उससे आपको छत्तीसगढ़ भूलेख नक्शा इस संबंध में कुछ सहायता हो पाएगी।
1- CG भू नक्शा ऑनलाइन निकालने की क्या प्रक्रिया है?
छत्तीसगढ़ भू नक्शा देखने के लिए आपको राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसमें मांगी गई जानकारी जिला, मंडल, तहसील और गांव के नाम को दर्ज करना है। स्क्रीन में दिख रहे मैप पर अपना खसरा नंबर देखकर सेलेक्ट करना है। आपकी भूमि का संपूर्ण विवरण नक्शा सहित आप को दिख जाएगा।
2- अपने खेत या गांव का नक्शा कैसे देखें?
अपने खेत या गांव के नक्शे के लिए भी रेवेन्यू डिपार्टमेंट के के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले जिला के नाम को सेलेक्ट करना है। उसके बाद मंडल के नाम को फिर वह तहसील जिसके अंतर्गत आप की भूमि आती है। तहसील के नाम को सेलेक्ट करने के बाद आपको अपने गांव का नाम वेबसाइट पर दर्ज करना है। गांव का नाम दर्ज होते ही गांव का नक्शा आपकी स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
3- online digital signature युक्त भू नक्शा को कहां से प्राप्त करें?
अगर आप अपने भू नक्शा की सत्यापित प्रति ऑनलाइन प्राप्त करना चाहते हैं। तो आपको bhuiyan.cg.nic.in वेब पोर्टल पर आवेदन करना होगा। फिर आप का खसरा नंबर सहित जमीन का नक्शा डिजिटल सिग्नेचर के साथ ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। आप के प्लॉट का भू नक्शा बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है। यह भवन निर्माण के समय भवन नक्शे के लिए, भूमि रजिस्ट्रेशन, संपत्ति पंजीकरण और किसी भी बैंक से लोन आदि लेने के लिए बहुत उपयोगी है। आजकल किसी भी प्लॉट का नक्शा प्लॉट के लिए लोन लेने के समय भी उपयोग में आता है। अब जमीन की रजिस्ट्री करते वक्त भी जमीन का नक्शा रजिस्ट्रार द्वारा मांगा जाता है। अता कह सकते हैं जमीन के कागज बहुत ही महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है।
4- छत्तीसगढ़ भू नक्शा संबंधित किसी भी समस्या के लिए किस विभाग में संपर्क करना होगा?
आपकी भूमि के नक्शे में कोई भी त्रुटि हो या आपके जमीन के कागजात किसी कारणवश गलत बन गए हैं। तो आप रेवेन्यू डिपार्टमेंट की तहसील में संबंधित अधिकारी जैसे तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी के पास अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हो। आप की भूमि में होने वाली त्रुटि को न्यायोचित तरीके से राजस्व विभाग द्वारा सही किया जाएगा।
ऊपर दिए गए आर्टिकल में हमने आपको छत्तीसगढ़ भू नक्शा या भू अभिलेख नक्शा और भुइया नक्शा से संबंधित सभी जानकारी देने की कोशिश की है। फिर भी आपके मन में किसी जानकारी के लिए कोई शंका है। तो आप हमें आर्टिकल के नीचे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। हमें आपकी सहायता करके खुशी होगी। और साथ ही यह भी बताएं कि आपको इस आर्टिकल में भू नक्शा के बारे में दी गई जानकारी कैसी लगी?