Contents
bhulekh haryana | jamabndi nakal online | भू अभिलेख हरियाणा | भूलेख हरियाणा
इस पोस्ट के माध्यम से आप जानेंगे हरियाणा भूलेख जमाबंदी नकल को ऑनलाइन देखने और डाउनलोड करने के लिए क्या करते हैं?हरियाणा अपना खाता को कैसे डाउनलोड और प्रिंट किया जाता है? हरियाणा जमाबंदी नकल ऑनलाइन आप बड़ी आसानी से निकाल सकते हैं। हरियाणा सरकार ने आप की जमीन, प्लॉट या आपके खेत का भू अभिलेख के लिए online website दी है। इस भूलेख की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से आप घर बैठे ही Haryana jamabandi nakal आसानी से देख सकते हैं
हरियाणा भूलेख से संबंधित किसान भाई जब उन्हें अपने खेत के कागज चाहिए होते हैं। तो उनको तहसील के चक्कर लगाने की कोई आवश्यकता नहीं है। वह घर बैठे ही बड़ी आसानी से अपने फोन और लैपटॉप पर आसानी से अपने प्लॉट का भूलेख निकाल सकते हैं। इस पोस्ट में हम आपको वह सभी जानकारी देंगे जिससे आप अपनी जमीन का पूरा ब्यौरा या हरियाणा जमाबंदी की नकल ऑनलाइन निकाल सके।
हरियाणा के वे जिले जिनका भूलेख या जमीन की फर्द ऑनलाइन उपलब्ध है।
हरियाणा भूलेख जमाबंदी नकल सभी 22 जिलों में land record department Haryana द्वारा ऑनलाइन उपलब्ध है। वे जिले निम्न है-
अम्बाला | कुरुक्षेत्र |
भिवानी | महेंद्रगढ़ |
दादरी | नूहं |
फरीदाबाद | पलवल |
फतेहाबाद | पंचकुला |
गुरुग्राम | पानीपत |
हिसार | रेवाड़ी |
झज्जर | रोहतक |
जींद | सिरसा |
कैथल | सोनीपत |
करनाल | यमुनानगर |
Haryana land record department ने जमीन की फर्द Haryana देखने के लिए वेब पोर्टल दिया है। जिसका web address है- jamabandi.nic.in
हरियाणा राजस्व विभाग की इस आधिकारिक वेबसाइट द्वारा कोई भी व्यक्ति घर बैठे ही jamabandi nakal आसानी से देख सकता है। हरियाणा भू अभिलेख के लिए जिन जानकारी का होना आवश्यक है। या जिन bhulekh details के माध्यम से आप अपने खेत की जमाबंदी नकल देख सकते हैं। इस प्रकार है-
- खातेदार का नाम द्वारा (Owner Name)
- खेवट के द्वारा (Khewat)
- खसरा नंबर यह सर्वे नंबर द्वारा (Khasra/ survey NO.)
- दाखिला खारिज की दिनांक (Mutation date)
ऊपर दिए गए सभी माध्यम में से किसी एक द्वारा भी आप अपनी जमीन की जमाबंदी नकल ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।
हरियाणा भूलेख जमाबंदी नकल ऑनलाइन 2023 कैसे देखें और डाउनलोड कैसे करें?
हरियाणा भूलेख जमाबंदी नकल को अपने फोन या लैपटॉप में देखने के लिए हम इस पोस्ट के माध्यम से चरणबद्ध तरीके से जानकारी देंगे।
- पहला स्टेप यह है कि आपको Haryana land record department की आधिकारिक वेबसाइट- https://jamabandi.nic.in/ पर जाना है। हरियाणा भूलेख वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- वेबसाइट के होम पेज खुलने के बाद दिए गए ऑप्शन में से jamabandi पर क्लिक करना है। फिर जमाबंदी नकल (jamabandi nakal) का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करना है। नीचे दी गई Image से आप बेहतर समझ सकते हैं।
- हरियाणा जमाबंदी नकल पर क्लिक करने के बाद आपके पास चार विकल्प आएंगे। यहां पर By Owner Name (खातेदार के नाम के द्वारा) को चुने। फिर वेबसाइट पर मांगी गई जानकारी जिला, तहसील, गांव और जमाबंदी का वर्ष सेलेक्ट करें।
- By owner Name के विकल्प को चुनने के बाद सारी जानकारी भरने के बाद अब आपके सामने owner list का विकल्प आएगा। उसमें आपको निजी विकल्प को चुनना है। निजी विकल्प को चुनते ही गांव के सभी जमीन के मालिकों का नाम आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। जिसमें से आपको अपना नाम सर्च करके Click करना है। आपकी सुविधा के लिए नीचे lmage दी गई है
- आपके नाम पर क्लिक करने के बाद उसमें एक ऑप्शन नकल दिखाई देगा। नकल पर क्लिक कीजिए।
- आपकी स्क्रीन में आप की जमीन का पूरा ब्यौरा जमाबंदी नकल मिल जाएगा। जैसे खसरा नंबर ,भूमि का मालिक का नाम, जमाबंदी नंबर और भूमि में सिंचाई का क्या साधन है यह भी पता लग जाएगा।
- हरियाणा जमाबंदी नकल ऑनलाइन देखने के बाद आप इसे Save As करके download कर सकते हैं। और स्क्रीन में दिख रहे Take Print पर क्लिक करके अपनी जमीन का jamabandi nakal का print भी ले सकते हैं।
हरियाणा में भूलेख online निकालने के अन्य माध्यम-
जमीन के मालिक या खातेदार का नाम (by owner Name) से हम Haryana bhulekh jamabandi nakal ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा भी तीन विकल्प हमें हरियाणा Land Record website देती है। उनके द्वारा भी हम अपनी जमीन का भूलेख डिटेल देख सकते हैं। वह विकल्प खेवट के द्वारा (Khewat), खसरा नंबर य सर्वे नंबर द्वारा (Khasra / survey Number), और दाखिला खारिज की दिनांक (Mutation date) है। बस आपको उनमें से किसी भी जिससे आप भूलेख की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। उस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। जैसे नीचे दी गई इमेज में बताया गया है।
हरियाणा के सभी जमीन के मालिक या जो लोग जमीन खरीदना या किसी भी जमीन की फर्द ऑनलाइन देखना चाहते हैं। ऊपर दिए गए step by step से घर बैठे ही जमीन की जमाबंदी आसानी से देख सकते हैं।
फोन या मोबाइल पर हरियाणा भूलेख jamabandi nakal online कैसे देखें?
आज भारत का डिजिटलीकरण हो चुका है। घर घर इंटरनेट पहुंच चुका है। तो कंप्यूटर से ज्यादा उपयोग मोबाइल का हो रहा है। अब हरियाणा के किसान अपने स्मार्टफोन पर Land record department की official website पे हरियाणा अपना खाता को चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन और लैपटॉप पर एक जैसे ही step यूज करने होते हैं। जैसे आप जानना चाहते हैं भूलेख हरियाणा फरीदाबाद या भूलेख हरियाणा पलवल इसी प्रकार भूलेख हरियाणा सोनीपत हरियाणा के किसी भी गांव की fard jamabandi अपने मोबाइल पर आसानी से Haryana Land Record website के माध्यम से देख सकते हैं।
हरियाणा भूलेख के कुछ महत्वपूर्ण ऑनलाइन लिंक
Haryana jamabandi official website | Click here |
View Mutation (दाखिला खारिज) Orders | Click here |
Check Mutation (दाखिला खारिज) Status | Click here |
संपत्ति कर (Property Tex) | Click here |
हरियाणा भूलेख जमाबंदी संबंधित कुछ महत्वपूर्ण सवाल और उनके जवाब
1- हरियाणा जमीन की फर्द या अपना खाता नकल देखने के लिए क्या करें?
हरियाणा Fard jamabandi देखने के लिए Haryana land record department के वेब पोर्टल के माध्यम से आप अपनी जमीन की नकल या जमाबंदी की नकल ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए हरियाणा भोले की वेबसाइट के होम पेज पर जाना होगा। और जमाबंदी पर क्लिक करके जिला, तहसील, गांव और जमाबंंदी का वर्ष चुनने के बाद Select Khasra पर क्लिक करके जमीन का खसरा नंबर चुनना होगा। इसकेेे बाद आपको जमाबंदी नकल के ऑप्शन पर क्लिक करना है। आपके सामने आप की जमीन की फर्द Haryana खुल जाएगी। इस प्रकार आप खसरा नंबर से अपने जमीन की जमाबंदी नकल देख सकतेे हैं।
2- Haryana Land record department Haryan में अपने नाम की जमीन कैसे देखें?
इसके लिए आपको हरियाणा Land Record department की आधिकारिक वेबसाइट jamabandi.nic.in के होम पेज पर जाना होगा। आपकी होम पेज पर jamabandi nakal का ऑप्शन दिखाई देगा। उस पर क्लिक करके। हरियाणा जमाबंदी नकल निकालने के लिए कहीं ऑप्शन दिखाई देंगे। लेकिन नाम की जमीन देखने के लिए Owner name पर क्लिक करके। जिला तहसील गांव और व्यक्ति का नाम दर्ज करके आप आसानी से अपनी जमीन की जमाबंदी नकल देख सकते हैं।
3- हरियाणा में भूलेख जमाबंदी नकल संबंधी परेशानी के लिए कहां संपर्क करें?
हरियाणा में आप की जमीन का नक्शा या जमीन की फर्द या अन्य किसी भी प्रकार का जमीन का ब्यौरा आपको ऑनलाइन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। तो आप जिस तहसील के अंतर्गत आप की जमीन आती है। उस तहसील में तहसीलदार,रजिस्ट्रार कानूनगो और राजस्व निरीक्षक से संपर्क कर सकते हैं।
इस पोस्ट के माध्यम से हमने आपको हरियाणा भूलेख जमाबंदी की नकल ऑनलाइन निकालने की पूरी प्रक्रिया समझाई है। साथ ही जमीन की फर्द को download और print करना भी बताया है। फिर भी आपके मन में ही किसी प्रकार का कोई सवाल है। तो आप कमेंट के माध्यम से सवाल को पूछ सकते हैं। आपकी पूरी सहायता की जाएगी। साथ ही यह भी बताएं आपको आर्टिकल में दी गई जानकारी कैसी लगी?