हरियाणा भू नक्शा 2023 ऑनलाइन चेक करने व डाउनलोड करने का प्रोसेस क्या है?

Contents

Bhu Naksha Haryana | भू नक्शा हरियाणा |भू नक़्शा हरयाणा |भूमि नक्शा हरयाणा |हरियाणा भू नक्शा | शजरा नक्शा हरियाणा

इस पोस्ट के माध्यम से हम जानेंगे हरियाणा भू नक्शा 2023 को ऑनलाइन कैसे देखें? भारत के सभी राज्यों की तरह हरियाणा में भी भू नक्शा पोर्टल भू नक्शा के विवरण के लिए उपलब्ध है। अब हरियाणा का कोई भी निवासी अपनी जमीन का कैस्ट्रॉल मानचित्र मैप ऑनलाइन घर बैठे ही देख सकता है। हरियाणा के किसान अब अपने मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से अपने खेत का नक्शा, प्लॉट का नक्शा और जमीन का भू नक्शा ऑनलाइन देख सकते हैं। इस पोस्ट में हम आपको जमीन का नक्शा कैसे देखें? और भू नक्शा डाउनलोड और प्रिंट करने की प्रक्रिया समझाइए।

आप हरियाणा भू नक्शा अपनी जमीन के खसरा नंबर और Khewat नंबर या खाता नंबर की जानकारी से आसानी से अपनी भूमि का Land Map online प्राप्त कर सकते हैं।

हरियाणा के वे जिले जिनका कंप्यूटर जमाबंदी भू नक्शा ऑनलाइन उपलब्ध है।

हरियाणा Bhu Naksha portal सभी 22 जिलों में  Cadastral Map online उपलब्ध है।

अम्बाला  कुरुक्षेत्र
भिवानी महेंद्रगढ़
दादरी नूहं
फरीदाबाद पलवल
फतेहाबाद पंचकुला
गुरुग्राम पानीपत
हिसार रेवाड़ी
झज्जर रोहतक
जींद सिरसा
कैथल सोनीपत
करनाल यमुनानगर

Haryana land record department ने Cadastral map देखने के लिए वेब पोर्टल दिया है। जिसका web address है- jamabandi.nic.in

हरियाणा bhulekh naksha 2023 (land Map) online देखने और डाउनलोड करने की प्रक्रिया क्या है?

भारत के बहुत से राज्य भू नक्शा पोर्टल के माध्यम से भू नक्शा विवरण की सुविधा दे रहे हैं। और जिन राज्यों में अभी भू नक्शा ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है। वे राज्य भी अब भू नक्शा मानचित्र या land Map online करने के लिए कार्यरत हैं। लेकिन हरियाणा भू नक्शा मैप ऑनलाइन की सुविधा देता है। सभी राज्यों की अपनी अपनी भू नक्शा पोर्टल है। ऐसे ही हरियाणा का ऑनलाइन जमीन का नक्शा देखने की वेबसाइट jamabandi.nic.in है। इस वेबसाइट में आप बहुत आसानी से अपनी जमीन का नक्शा, खेत का नक्शा और प्लॉट का नक्शा देख सकते हैं। Haryana bhu naksha को आप जमीन मालिक के नाम या खातेदार का नाम, khewat number या खाता संख्या इन दोनों के द्वारा निकाल सकते है। हम आपको चरणबद्ध तरीके से Image के साथ हरियाणा भूलेख नक्शा ऑनलाइन निकालने पूरी प्रक्रिया समझाएंगे।

  • आपको सबसे पहले अपने कंप्यूटर या मोबाइल पर हरियाणा लैंड रिकॉर्ड डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट jamabandi.nic.in को अपने web browser पर खोलना है। आपके सामने हरियाणा भू नक्शा वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। Haryana land website link- Click here

  • Haryana bhu naksha Website के होम पेज पर जाने के बाद आपको भूमि विवरण संबंधित बहुत सारे ऑप्शन दिखाई देंगे। इनमें से आपको Cadastral maps पर जाकर View Cadastral Maps पर क्लिक करना है।

  • View Cadastral Maps पर क्लिक करते ही एक नया पेज Digital land record information system  का खुल जाएगा।

  • हरियाणा लैंड रिकॉर्ड इंफॉर्मेशन के पेज पर आपको सबसे ऊपर राइट साइड पर थ्री Row का ऑप्शन दिखेगा।

  • उस पर क्लिक करते ही भू नक्शा map ऑनलाइन देखने के option दिखगे। इनमें से Search Owners by Khasra (खसरा नंबर के द्वारा) पर क्लिक करना है।

  • Search Owners by Khasra मे क्लिक करने के बाद आपको जिला, तहसील और गांव के नाम को सेलेक्ट करना है। आपके गांव की भूमि जिस भी जिले के अंतर्गत तहसील में आती है। उस तहसील के गांव को सेलेक्ट करके साथी खसरा नंबर भी सेलेक्ट करना है।

  • सारी जानकारी जिला, तहसील, गांव का नाम और खसरा नंबर सेलेक्ट करते ही print का ऑप्शन दिखने लगेगा।

  • जमीन के मालिक की डिटेल भी पर दिखने लगेगी। आप प्रिंट पर क्लिक करके अपनी जमीन के भू नक्शा का प्रिंट भी प्राप्त कर सकते हैं।

भू नक्शा पोर्टल पर Search Owner by Khewat के ऑप्शन से भू नक्शा देखने का Process-

खाता संख्या से भू नक्शा देखने के विकल्प के साथ khewat number से भी हरियाणा भू नक्शा देखने की सुविधा उपलब्ध है।

  • आप खाता धारक के नाम के साथ साथ khewat number से भी अपने प्लॉट का नक्शा निकाल सकते हैं। Haryana Land Record department की वेबसाइट पर जाने के बाद वेबसाइट में राइट साइड पर Search Owners by khewat या खाता नंबर पर  क्लिक करेंगे। उसके बाद मांगी भी जानकारी जिला, तहसील और गांव को दर्ज करेंगे। फिर आप हरियाणा भूलेख नक्शा की वेबसाइट पर जब Khewat number को दर्ज करेंगे। जैसे नीचे इमेज दी गई है।

  • Khewat number दर्ज करने के बाद आपकी स्क्रीन पर भू नक्शा ओपन हो जाएगा। इसमें प्रिंट का ऑप्शन भी दिखाई देगा। प्रिंट पर क्लिक करके आप अपने खेत का नक्शा प्रिंट कर सकते हैं। साथी अपनी जमीन का नक्शा डाउनलोड भी कर सकते हैं।

फोन या मोबाइल पर हरियाणा bhulekh naksha देखने की पूरी प्रक्रिया-

शजरा नक्शा हरियाणा को दोनों माध्यम खातेदार के नाम और खाता या खेवट संख्या द्वारा निकालने की पूरी प्रक्रिया हमने आपको ऊपर बताई है। आप अपने फोन के माध्यम से भी Bhu Naksha विवरण मैप ऑनलाइन देख सकते हैं। भारत डिजिटलीकरण के बाद घर-घर में स्मार्ट मोबाइल फोन पहुंच चुके हैं। फोन का उपयोग किसी भी जानकारी को जानने के लिए आप कर सकते हैं। आप अपने फोन में भू नक्शा online आसानी से देख सकते हैं।

आपको अपने मोबाइल पर भू नक्शा देखने के लिए सबसे पहले हरियाणा Bhumi Naksha record की ऑफिशल वेब पोर्टल पर jamabandi.nic.in पर जाना होगा। search owner by khasra और search owner by khewat (खसरा नंबर और खाता नंबर) दोनों माध्यम से ऊपर दिए गए स्टेप को फॉलो करेंगे। जिला, तहसील और गांव का नाम के साथ ही खसरा या खाता नंबर दर्ज करके अपनी जमीन का नक्शा अपने फोन में आसानी से देख सकते हैं।

हरियाणा भूमि नक्शा के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर-

1-हरियाणा Cadastarl Map मानचित्र या online जमीन का नक्शा कैसे देखें?

अपनी जमीन का भू नक्शा रेवेन्यू डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट jamabandi.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। इसे देखने के दो माध्यम हैं। हरियाणा भू नक्शा खसरा नंबर या खाता नंबर के द्वारा आसानी से देखा जा सकता है।

  • Search owner by khasara (खसरा नंबर द्वारा)
  • Search owner by khewat (खाता नंबर द्वारा)

2- अपने गांव की जमीन के नक्शे को कैसे देखें?

हरियाणा की Digital land record information system website पर वेब ब्राउज़र माध्यम से जाना है। Cadastarl मैप को सेलेक्ट करना है। नया पेज खुलने के बाद खाता संख्या और खसरा नंबर द्वारा आप अपनी गांव के जमीन के नक्शे को ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए आपको खाता संख्या या खसरा नंबर जो भी जानकारी आपको पता है। खाता संख्या या खसरा नंबर पर क्लिक करके आपको जिला तहसील और गांव का नाम आप अपने गांव की जमीन का कंप्यूटर जमाबंदी भू नक्शा हरियाणा स्टेट देख सकते हैं।

3- इंतकाल इन हरियाणा का मतलब क्या है?

जब आप किसी जमीन की रजिस्ट्री करवाते हैं। तो रजिस्ट्री के बाद अपने नाम को पुराने जमीन के मालिक की जगह दर्ज कराने को इंतकाल कहा जाता है। कह सकते हैं इंतकाल का मतलब दाखिला खारिज भी होता है। जब हम किसी भूमि को खरीदते है। तो रजिस्ट्री होने के बाद जमीन के पुराने मालिक के नाम को परिवर्तन करके जमीन के नए मालिक का नाम दर्ज किया जाता है। इसे इंतकाल या दाखिला खारिज कहा जाता है। जब तक इंतकाल खरीदने वाले के नाम पर नहीं हो जाता तब तक जमीन का मालिकाना हक नहीं समझा जाता। अतः इंतकाल वह प्रक्रिया है। जिसके द्वारा जमीन आपके नाम पर दर्ज होती है।

4-हरियाणा भूमि नक्शा संबंधित होने वाली किसी भी परेशानी के लिए कहां संपर्क करें?

सजरा नक्शा हरियाणा भू नक्शा से संबंधित किसी भी परेशानी के लिए आप की जमीन जिस भी तहसील के अंतर्गत आती है। उस तहसील के तहसीलदार, रजिस्टार कानूनगो और राजस्व निरीक्षक से संपर्क करना होगा। जमीन के भू नक्शा विवरण में होने वाली त्रुटि को ठीक करने का आवेदन प्रस्तुत करना होगा। जिलाधिकारी के आदेश पर सर्वे के द्वारा भूमि की पैमाइश की जाती है। भूमि नक्शा जिलाधिकारी के न्यायालय के आदेश पर ही परिवर्ती दिया ठीक किए जाते हैं।

किस आर्टिकल में हमने आपको हरियाणा भू नक्शा या शजरा नक्शा ऑनलाइन डाउनलोड और प्रिंट करने की सारी प्रक्रिया बताई है। यह जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी। अगर आप के मन में हरियाणा भूमि नक्शा से संबंधित किसी भी प्रकार का कोई प्रश्न है। तो कमेंट के माध्यम से आप हमें पूछ सकते है। आपकी पूरी सहायता की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top