Contents
Online Lagan Bihar | जमीन का रसीद ऑनलाइन बिहार | Bhu Lagan Bihar | Bihar Bhumi Online Lagan
Online Bihar जमीन की रसीद एवं लगान को कैसे जमा किया जाता है। इसकी विस्तृत जानकारी हम आपको इस आर्टिकल में देंगे। भारत के बहुत से राज्य में जमीन की रसीद ऑनलाइन कटने लगी है। ऐसे ही ऑनलाइन बिहार में भी जमीन की रसीद एवं लगान जमा करने की सुविधा उपलब्ध है। online भूमि लगान जमा करने के साथ-साथ आप पिछला बकाया भी देख सकते हैं। कि आपके द्वारा बिहार भू लगान बकाया तो नहीं है। साथ ही आप भू संबंधित चालान का विवरण या ई चालान ऑनलाइन देखने के साथ जमा किए हुए रसीद का प्रिंट डाउनलोड कर सकते हैं।
ऑनलाइन बिहार जमीन की रसीद काटने की जानकारी सभी बिहार वासियों को नहीं है। इसके कारण वह इसका लाभ नहीं ले पाते। इस आर्टिकल में हम आपको विस्तृत रूप से समझाएंगे कि online बिहार में जमीन की रसीद या लगान कैसे जमा किया जाता है। बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जमीन की रसीद एवं लगान ऑनलाइन जमा करने के लिए एक अधिकारिक वेबसाइट बनाई है। online Jameen ki rasid जमा करना इस वेब पोर्टल के माध्यम से बहुत ही आसान है। आप ऑनलाइन जमीन की रसीद एवं लगान जमा करने के साथ-साथ डाउनलोड एवं प्रिंट भी कर सकते हैं।
ऑनलाइन द्वारा बिहार के जिन जिलों में जमीन की रसीद जमा कर सकते हैं, उनकी सूची निम्न है-
ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से बिहार राज्य में सभी जिलों में जमीन की रसीद ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। सभी जिलों के नाम हमने नीचे दी गई लिस्ट में दिए हैं।
नालंदा | मधेपुरा |
सुपौल | लखीसराय |
अररिया | किशनगंज |
अरवल | मधुबनी |
औरंगाबाद | मुंगेर |
बाँका | मुजफ्फरपुर |
बेगूसराय | नवादा |
भागलपुर | पटना |
भोजपुर | पूर्णिया |
बक्सर | रोहतास |
दरभंगा | सहरसा |
पूर्वी चम्पारण | समस्तीपुर |
गया | सारन |
गोपालगंज | शेखपुरा |
जमुई | शिवहर |
जहानाबाद | सीतामढ़ी |
कैमूर | सीवान |
कटिहार | वैशाली |
खगड़िया | पश्चिमी चम्पारण |
ऑनलाइन बिहार जमीन रसीद एवं लगान पेमेंट
बिहार राज्य में जिन भी किसान भाइयों एवं किसी के पास भी जमीन उपलब्ध है। तो जमीन का कुछ टैक्स राजस्व विभाग में जमा किया जाता है। पहले यह सुविधा राजस्व विभाग के कर्मचारी द्वारा ऑफलाइन माध्यम से की जाती थी। लेकिन अब ऑनलाइन माध्यम से जमीन की रसीद की पेमेंट की सुविधा उपलब्ध है। online payment रशीद एवं लगान जमा करने के बाद आपको ऑनलाइन ही रिसिप्ट मिल जाती है। कभी-कभी ऑनलाइन लगान जमा करने के बावजूद भी रिसिप्ट प्राप्त नहीं होती। तो जब आप ऑनलाइन पेमेंट करते हैं तो आपको एक ट्रांजैक्शन आईडी मिलती है। उसको नोट करना आवश्यक है। आप ट्रांजैक्शन आईडी को ऑनलाइन चेक करके अपनी जमीन की रसीद या लगान जमा हुआ या नहीं हुआ यह भी देख सकते हैं।
ऑनलाइन बिहार जमीन की रसीद एवं भू-लगान कैसे जमा करें
हम आपको यहां पर बताएंगे की ऑनलाइन द्वारा बिहार में जमीन की रसीद कैसे देखें या online bihar jameen ka rasid jama kaise karte hai. Online बिहार भू लगान जमा करने के लिए आपको सबसे पहले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट पर जाने के बाद आपको चरणबद्ध तरीके से पूरी प्रक्रिया करनी होगी। जो हम आपको नीचे बता रहे हैं। इसलिए इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें और दिए गए निर्देशों का पालन करें।
बिहार राजस्व विभाग के वेब पोर्टल को ओपन करें
Online BHU Lagan जमा करने के लिए आपको सबसे पहले हर बिहार राजस्व विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आप अपने लैपटॉप और मोबाइल पर बिहार भू लगान की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। हम यहां पर आपको एक लिंक भी दे रहे है। जिसके माध्यम से आप सीधे बिहार जमीन की रसीद एवं lagaan की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे – click here
Online lagan के ऑप्शन पर क्लिक करें
बिहार सरकार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज खुलने के बाद उसमें आपको जमीन संबंधी बहुत सारे ऑप्शन नजर आएंगे। ऑनलाइन जमीन की रसीद एवं लगान जमा करने के लिए आपको online lagan के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Pay online lagaan के option पर क्लिक करें
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर Online lagaan पर क्लिक करते ही आपको भू- लगान के नीचे दो विकल्प दिखाई देंगे। पहला विकल्प लंबित भुगतान देखें एवं दूसरा विकल्प ऑनलाइन भुगतान करें होगा। जिसमें से हमें Pay Online lagaan के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
ऑनलाइन लगान भुगतान के लिए पोर्टल में मांगी गई जानकारी भरें
Pay online lagaan के विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। जिस पर ऑनलाइन लगान भुगतान के नीचे जमीन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी मांगी जाएगी। आपको जिला का नाम का चयन करना है। साथ ही आंचल का नाम का चयन कर आगे बढ़े पर क्लिक करना है। फिर इसी प्रकार हल्का का नाम, मौजा नाम, भाग वर्तमान एवं पृष्ठ संख्या वर्तमान को भरकर सुरक्षा कोड दर्ज करें। सभी जानकारी दर्ज करने के बाद खोजे विकल्प पर क्लिक करें।
रैयत का नाम की जानकारी देखें
ऑनलाइन लगान भुगतान में मांगी गई सभी जानकारी भरने के बाद खोजें विकल्प पर क्लिक करते ही, हमारे मोबाइल या लैपटॉप की स्क्रीन पर रैयत नाम आ जाएगा। इसमें हमारी जमीन की जानकारी जैसे खाता संख्या, भाग वर्तमान एवं पृष्ठ संख्या वर्तमान की जानकारी भी दिखेगी। अपनी जमीन का लगान विवरण देखने एवं रसीद जमा करने के लिए देखे विकल्प पर क्लिक करेंगे।
ऑनलाइन रसीद एवं लगान जमा करें।
देखें कि विकल्प पर क्लिक करने के बाद, हमारे कंप्यूटर की स्क्रीन पर रैयत धारी गज जमीन के मालिक का विवरण दिखाई देगा। जमीन की पूरी जानकारी उपलब्ध रहेगी। जमीन का कितना लगान बकाया है एवं कितना लगान जमा करना है इसकी पूरी जानकारी उपलब्ध होगी। जमीन की रसीद एवं लगान जमा करने के लिए रैयत का नाम दर्ज करके मोबाइल नंबर दर्ज करना है। एवं पूरा पता भी दर्ज करना है। फिर I agree to terms and condition को स्वीकार करके ऑनलाइन भुगतान करें कि विकल्प पर क्लिक करना है।
Payment mode एवं select Bank के विकल्प को दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें
ऑनलाइन भुगतान करे के विकल्प पर क्लिक करने के बाद पेमेंट डीटेल्स स्क्रीन पर दिखेगा। जिस पर हमें payment mode मैं दिए गए विकल्पों में से e-payment को सेलेक्ट करना है। उसके बाद Select bank के सम्मुख अपने बैंक का नाम सर्च कर दर्ज करना है। इस बात का विशेष ध्यान देना है, कि आप जिस बैंक को चुन रहे हैं, उसमें आपका बैंक खाता हो। आपके बैंक में आपकी इंटरनेट बैंकिंग ओपन होनी चाहिए। आप इंटरनेट बैंकिंग के साथ-साथ यूपीआई के द्वारा भी भुगतान कर सकते हैं। पेमेंट मोड़ और बैंक सेलेक्ट करने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
ऑनलाइन जमीन की लगान रसीद डाउनलोड एवं प्रिंट करें
Payment mode एवं Bank चुनने के बाद आपके बैंक का इंटरनेट बैंकिंग पेज खुल जाएगा। आप इसमें अपने नेट बैंकिंग की आईडी पासवर्ड को दर्ज करके आसानी से पेमेंट कर सकते हैं। पेमेंट प्रोसेस कंप्लीट होने के बाद आपको स्क्रीन पर जमीन की लगान रसीद दिख जाएगी। इसको अपने कंप्यूटर या लैपटॉप पर डाउनलोड कर ले। आप बिहार जमीन की रसीद के प्रिंट के ऑप्शन पर क्लिक करके जमीन के लगान रशीद प्रिंट भी कर सकते हैं।
हमने ऊपर दिए गए आर्टिकल में आपको ऑनलाइन बिहार जमीन की रसीद एवं लगान जमा कैसे करें की पूरी जानकारी देने की कोशिश की है। आपको यह जानकारी कैसी लगी। आप हमें कमेंट के माध्यम से बता सकते हैं। अगर आपको अपनी जमीन की रसीद काटने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत आ रही है, तो भी आप हमें कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। आपकी पूरी सहायता की जाएगी।