Contents
TagsBhulekh Jharkhand | भूलेख झारखण्ड | भूलेख नक्शा झारखण्ड | झारभूमि खतियान
झारखंड भूमि जानकारी 2023-24 – इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे झारखंड भूलेख अपना खाता खतौनी को ऑनलाइन देखने और डाउनलोड करने की क्या प्रक्रिया है? राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने Jhar bhoomi land record झारखंड में झारभूमि खतियान और अपना खाता खतियान रजिस्टर 2 को भूलेख पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन देखने की सुविधा दी है। इसी तरह झारखंड सरकार ने भू नक्शा के लिए झारभूमि नक्शा पोर्टल उपलब्ध कराया है। इस आर्टिकल में हम झारखंड भूलेख की भूमि जानकारी को ऑनलाइन कैसे देखें? की पूरी प्रक्रिया को आपको समझाएंगे। अब पूरा भारत में डिजिटलीकरण और इंटरनेट की अत्याधिक उपयोगिता ने सब कुछ ऑनलाइन कर दिया है। बहुत से ऐसे काम जिनमें पहले समय और पैसा दोनों खर्च होते थे। लेकिन ऑनलाइन सुविधाओं ने जिंदगी बहुत सरल कर दी है।
इसी प्रकार झारखंड सरकार ने भी वहां के निवासियों के लिए झारखंड भूमि जानकारी jhar bhoomi अधिकारिक वेबसाइट बनाई है। झारखंड भूलेख का portal ऑनलाइन अपना खाता खाता खसरा नंबर से जमीन का लेखा जोखा देखने का और किसी भी जमीन के कागजात को ऑनलाइन चेक करने का माध्यम है। हम आपको चरणबद्ध तरीके से बताएंगे कि राजस्व भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से झारखंड भूलेख खाता खतौनी डाउनलोड और प्रिंट कैसे करना है? तो शुरू करते हैं –
झारखंड के वे जिले जिनका झारभूमि खतियान अपना खाता ऑनलाइन चेक कर सकते हैं?
झारखंड राजस्व निबंध एवं भूमि सुधार विभाग ने सभी 24 जिलों में ऑनलाइन जमीन का bhulekh विवरण वेब पोर्टल में उपलब्ध कराया है। झारखंड के प्रत्येक जिले का व्यक्ति अपनी जमीन दस्तावेज ऑनलाइन देख सकता है।
गढवा | सिमडेगा |
पलामू | राँची |
लातेहार | खुटी |
चतरा | पश्चिमी सिंहभूम |
हजारीबाग | सराइकेला खरसावाँ |
कोडरमा | पश्चिमी सिंहभूम |
गिरीडीह | जामताड़ा |
रामगढ़ | देवघर |
बोकारो | दुमका |
धनबाद | पाकुड़ |
गुमला | गोड्डा |
लोहरदग्गा | साहिबगंज |
झारखंड भूमि खतियान खाता ऑनलाइन देखने व डाउनलोड करने की प्रक्रिया क्या है?
झारखंड राज्य में भूलेख जमाबंदी नकल या जमीन की फर्द एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है। इसमें जमीन के मालिक का पूरा भूमि विवरण दर्ज होता है। झारखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट jharbhoomi.nic.in के माध्यम से आप अपनी भूमि की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। झारखंड भू अभिलेख पोर्टल से आप निम्नलिखित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- अपना खाता की जानकारी देखे।
- अपना खाता खतियान
- पंजीकरण खेसरा वार विवरण
- झारखंड भूमि सुधार रजिस्टर 2
- झारखंड की सभी प्रकार की भूमि का भूलेख विवरण
अब step by step से आपको बताते हैं की झारखंड में भूमि का लैंड रिकॉर्ड online कैसे प्राप्त करते हैं?
- सबसे पहले झारखंड की राजस्व भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाएंगे। झारखंड भूलेख online check portal का लिंक है- jharbhoomi.nic.in
- झारखंड की रेवेन्यू डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर जमीन का विवरण देखने के लिए बहुत सारे विकल्प दिखाई देंगे। इन सभी विकल्प में आपको अपना खाता देखें के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अपना खाता देखें विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपको झारखंड का भू नक्शा दिखाई देगा। इसमें झारखंड के सभी 22 जिलों का भू अभिलेख नक्शा होगा। आप की जमीन जिस भी जिले के अंतर्गत आती है आप उस जिले के नाम पर क्लिक करेंगे। जैसे हम एम .एस. धोनी के गृह जिले रांची पर क्लिक कर रहे हैं।
- जिले के मैप पर क्लिक करने के बाद उसके अंदर के सभी अंचलो का मैप ओपन हो जाएगा। जिस अंचल के अंतर्गत आप की आपकी वह भूमि आती है जिसकी भूमि जानकारी या खाता खतौनी ऑनलाइन चेक करना चाहते हैं। उस अंचल के नाम पर क्लिक करेंगे।
- जिले के अंतर्गत अंचल पर क्लिक करने के बाद स्क्रीन में दिख रहे हल्का नंबर में से हल्का नंबर को चुनेंगे। फिर किस्म जमीन का चुनाव करेंगे। इसके बाद मौजा की लिस्ट में अपने मौजा का नाम ढूंढ कर चुनेंगे।
- ऑप्शन में मौजूद मौजा के नाम को चुनने के बाद आपको झारखंड भूलेख खाता खतौनी देखने के संबंध में कई सारे विकल्प स्क्रीन में दिखाई देंगे। खोजने के विभिन्न विकल्पों में से किसी एक को चुने विकल्प के नीचे अन्य विकल्प देखें। झारखंड भूमि लेख में जमीन का ब्यौरा खोजने के लिए मौजा के नाम को चुनने के बाद भूलेख खोजने के विभिन्न विकल्प-
- मौजा के समस्त खातों को नाम अनुसार देखें।
- मौजा के समस्त खातों को खेसरा संख्या के अनुसार देखें। ( खसरा संख्या & plot number)
- खाता संख्या से देखें
- खाता धारी के नाम से देखें (जमीन के मालिक के नाम से)
- ऊपर दिए गए चारों विकल्प की सहायता से आप अपना जमीन का खाता या पूरा ब्यौरा चेक कर सकते हैं। चारों विकल्प में से किसी एक विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसमें हम सबसे पहले वाला विकल्प मौजा के समस्त खातों के नाम अनुसार देखें विकल्प पर क्लिक करेंगे। अभी स्क्रीन में दिख रहे खाता खोजें ऑप्शन को क्लिक करेंगे। इसके बाद आपके खाते की पूरी जानकारी आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगी।
- आपके जमीन के खाते की पूरी जानकारी जैसे खाता संख्या, रैयत धारी या खातेदार का खेसरा संख्य स्क्रीन पर दिखने लगेंगे। इनके साथ ही एक ऑप्शन अधिकार अभिलेख भी दिखेगा। जिसके नीचे देखें पर क्लिक करना है।
- अधिकार अभिलेख मैं क्लिक करते ही आप की जमीन का अभिलेख विवरण नए पेज में खुल जाएगा। यह आप की जमीन की फर्द या जमीन के कागज हैं। इसमें आप अपनी जमीन की सभी जानकारी पढ़ सकते हैं।
- आप की जमीन के जमाबंदी नकल य भूमि विवरण को डाउनलोड और प्रिंट करने के लिए स्क्रीन में दिख रहे हैं प्रिंट के ऑप्शन पर क्लिक करें। Ctrl+S key को उपयोग करके अपनी जमीन का झारभूमि अभिलेख (ROR Records of right) या खाता खतौनी को डाउनलोड कर सकते है।
झारखंड में खाता चेक करने के मौजा के समस्त खातों के नाम अनुसार विकल्प के अलावा नीचे दिए गए अन्य तीनों विकल्पों से भी अपनी जमीन का भूलेख या एकीकृत भूमि रिकॉर्ड ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
- मौजा के समस्त खातों को खेसरा संख्या के अनुसार देखें। ( खसरा संख्या & plot number)
- खाता संख्या से देखें
- खाता धारी के नाम से देखें (जमीन के मालिक के नाम से)
झारखंड में भू अभिलेख खतियान खाता एवं रजिस्टर 2 देखने एवं डाउनलोड करने की प्रक्रिया क्या है?
- सबसे पहले राजस्व भूमि सुधार विभाग झारखंड कि अधिकारी वेबसाइट jharbhoomi.nic.in पर वेब ब्राउज़र के द्वारा जाएंगे। होम पेज खुलने के बाद लेफ्ट साइड में झारखंड अपना खाता के बहुत सारे विकल्प देखेंगे। इन सभी विकल्प में से के विकल्प को क्लिक करना है।
- झारखंड भूमि सुधार रजिस्टर 2 के विकल्प पर क्लिक करने के बाद खाता संख्या के अनुसार खतियान Plot information of Jharkhand देखें। इन विकल्प में से खतियान को चुनेंगे। फिर स्क्रीन पर मांगी हुई जानकारी जिला, अंचल, हल्का, मौजा का नाम, खाता नंबर, किस्म जमीन को भरकर खतियान पर क्लिक करें । खतियान अपना खाता की जानकारी आपको उपलब्ध हो जाएगी।
- झारखंड भूमि सुधार खाता संख्या के अनुसार रजिस्टर टू को देखने के लिए स्क्रीन में दिख रहे रजिस्टर टू के विकल्प पर क्लिक करेंगे। फिर मांगी हुई जानकारी जिला, अंचल, हल्का, मौजा का नाम, खाता नंबर, किस्म जमीन को भरकर रजिस्टर 2 पर क्लिक करेंगे। रजिस्टर 2 पर क्लिक करनेेे के बाद झारखंड भूमि जानकारी खाता खतौनी खतियान रजिस्टर 2 स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
इसके अलावा झारखंड भूलेख की अधिकारिक वेबसाइट झारभूमि में अपना खाता खतौनी नकल देख सकते हैं। साथ ही यह वेबसाइट बहुत सारे कार्य हेतु उपयोगी है।
Department of Revenue registration and land reform government of Jharkhand झारभूमि लैंड रिकॉर्ड डिपार्टमेंट से संपर्क करने के लिए झारभूमि हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
- झारखंड भूलेख अपना खाता खतियान Helpline नंबर– +910651-2401716
- झारखंड झारभूमि contact E-mail Id–[email protected]
झारखंड भूलेख संबंधित कुछ महत्वपूर्ण सवाल और उनके जवाब –
झारखंड में रहने वाले जमीन के मालिक के मन में अपनी भूमि अभिलेख संबंधी कुछ प्रश्न रहते हैं। ऐसे ही कुछ प्रश्न और उनके उत्तर हम यहां पर दे रहे हैं। जिससे आपकी झारभूमि भूलेख ऑनलाइन देखने में सहायता मिलेगी।
1- झारभूमि की भूलेख पोर्टल वेबसाइट क्या है?
झारखंड राजस्व भूमि सुधार विभाग ने झारखंड भूलेख संबंधी अधिकारिक वेबसाइट बनाई है। link- jharbhoomi.nic.in इस वेबसाइट के माध्यम से आप अपनी भूमि का खाता खतियान रजिस्टर 2 को ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
2- झारखंड राज्य में अपना खाता ऑनलाइन चेक करने के लिए क्या करें?
झारखंड में अपनी भूमि का खाता खतियान देखने के लिए झारभूमि पोर्टल को ओपन कर उसमें मांगी गई जानकारी को दर्ज करना है। सबसे पहले जिला का नाम, अंचल का नाम, मौजा का नाम को चुनने के बाद आप की जमीन की खाता संख्या को सेलेक्ट करना है। सभी जानकारी दर्ज होने के बाद आप की जमीन का भूलेख आपको ऑनलाइन प्राप्त हो जाएगा।
3- झारखंड में खाता एवं रजिस्टर 2 रिकॉर्ड ऑनलाइन कैसे चेक करें?
झारखंड राज्य में खाता एवं रजिस्टर 2 रिकॉर्ड की जानकारी प्राप्त करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। website के home पेज में लेफ्ट साइड में अपना खाता देखें एवं रजिस्टर टू देखें और खाता एवं रजिस्टर 2 देखें यह सभी विकल्प दिखाई देंगे। आपको रजिस्टर 2 के विकल्प पर क्लिक करके मांगी भी जानकारी भरकर अपनी जमीन का खतियान रजिस्टर 2 रिकॉर्ड ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
4- अपने नाम से अपना खाता या खसरा खतौनी नाम अनुसार ऑनलाइन कैसे चेक करते हैं?
जब आपको अपने जमीन के खाता एवं खसरा नंबर के बारे में जानकारी नहीं है। तो जमीन का मालिक अपने नाम से भी खतौनी नकल भूलेख ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए दिए गए ऑप्शन में से खाता धारी के नाम से देखें के विकल्प पर क्लिक करना होगा। और जमीन किसके नाम पर है। उसका नाम दर्ज करना होगा। आपके नाम से लैंड रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध हो जाएगा।
5- किसी भी जमीन का भूलेख एवं खतौनी जमाबंदी नकल या खाता खतियान रिकॉर्ड से संबंधित किसी भी परेशानी के लिए किस विभाग से संपर्क करें?
भूमि संबंधी किसी भी परेशानी के लिए ऊपर दिया गया हेल्प नंबर या ईमेल आईडी से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही आप की भूमि जिस भी अंचल के अंतर्गत आती है उसके Tehsildar, register kanungo, राजस्व निरीक्षक अंचलाधिकारी (निम्नलिखित के बीच एक भूमि रिकॉर्ड अधिकारी) से संपर्क कर सकते हैं।
ऊपर दिए गए आर्टिकल में हमने आपको शासन भूलेख से संबंधित सभी जानकारी देने की कोशिश की है। झारखंड में अपना खाता खसरा नंबर से अपनी जमीन के ब्यौरा देखने में या किसी भी जमीन का भूलेख चेक करने में कोई परेशानी नहीं आएगी। आप अपनी जमीन का भूमि विवरण ऊपर दिए गए जानकारी से डाउनलोड और प्रिंट भी कर सकते हैं। फिर भी आपके जमीन दस्तावेज भूमि जानकारी संबंधी कोई प्रश्न आपके मन में है। तो आप हमें कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। हमें आपकी सहायता करने में खुशी होगी।