Contents
MP Bhulekh Khasra Khatauni Naksha in Hindi| MP भूलेख | भूलेख खसरा खतौनी नक्शा ऑनलाइन मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश के निवासियों के लिए ये ख़ुशी की बात है की अब राज्य के नागरिक जमीन का रिकॉर्ड ऑनलाइन कहीं से भी कभी भी निकल सकते हैं। इसके लिए मध्य प्रदेश राजस्व विभाग सारी तैयारी के साथ सारे जमीनी रिकॉर्ड ऑनलाइन करवा दिए हैं। जैसा की आप जानते ही हैं की इस सुविधा को एमपी भूलेख या MP Online Land Records नाम से लोग जानते हैं। सरकार की इस सेवा से अब जमीन का नक्शा, जमाबंदी, खसरा खतौनी नकल, व अनेकों सर्विस आम जनता के लिए सुविधाएं ऑनलाइन कर दी हैं।
MP भूलेख ऑनलाइन सुविधा के होने से अब लोगों को बहुत फायदा मिला है और अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इसके साथ ही कहीं भी बैठकर कुछ ही मिनटों में आप सारी जानकारियां अपने कंप्यूटर या फ़ोन से देख सकते हैं।
MP भूलेख : मध्य प्रदेश भूलेख, भू नक्शा
पहले के समय में जमीन संबंधित कार्य करवाने के लिए मध्य प्रदेश में जटिल प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था। इसके लिए लोगों को ऑफिस के चक्कर लगाकर फॉर्म भरना उसे जमा करना पड़ता था।लेख सरकार के अथक प्रयासों से अब ध्य प्रदेश के लैंड रिकॉर्ड ऑनलाइन हो गए हैं। MP के जमीनी रिकार्ड्स के डिजिटलीकरण होने के कारन परेशानी का सामना नहीं करना होता और विभाग द्वारा सारी जानकारियां सही तरीके से रक्खी होती हैं।
ऑनलाइन प्रणाली के फायदे
- अब मध्य प्रदेश में लोगों को सरकारी ऑफिस या पटवारखाने के चक्कर नहीं काटने होंगे|
- अब राज्य के निवासी भूमि का सारा रिकॉर्ड ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे|
- मध्य प्रदेश में इस योजना से चोरबाजारी कम होगी|
- मध्यप्रदेश के नागरिक अब केवल अपना खाता नंबर डाल कर इससे जरूरत अनुसार भूमि का सारा विवरण पा सकेंगे|
अब इस सुविधा का लाभ कैसे उठायें इसके बारे में जानकारी लेते हैं।
मध्य प्रदेश MP भूलेख :ऑनलाइन खसरा खतौनी नकल | MP Bhulekh, Khasra Khatauni Copy Online
भूमि के अधिकार के कागज़ की प्रति को दूसरे नाम खसरा खतौनी की नकल से भी जाना जाता है इसकी जरूरत अक्क्षर पड़ती रहती है। आगे लेख में पढ़ेंगे की खसरा खतौनी नकल की कॉपी को ऑनलाइन मध्य प्रदेश भूलेख portal से कैसे निकलते हैं।
- सर्वप्रथम आपको मध्य प्रदेश भूलेख की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा या सीधे लिंक पर क्लिक करें :- mpbhulekh.gov.in
- अब आपको यहाँ “Free Services” का विकल्प मिलेगा इसमें क्लिक करें।
- अब मध्य प्रदेश भूलेख वेबसाइट के वेबपेज में आपको मुफ्त ऑनलाइन सुविधाओं की लम्बी सूची दिखेगी।
- अब आपको पहला विकल्प खसरा/B1/नक़्शे की प्रतिलिपि दिखेगा इसमें क्लिक करें।
- क्लिक करते ही खसरा विवरण का पेज खुलकर आएगा। इसमें आवेदक खसरे का विवरण को दो तरीके से निकल सकते हैं खसरे का विवरण भू स्वामी के नाम से या खसरा संख्या दर्ज करके निकल सकते हैं।
- इस प्रकार से वेबसाइट में माँगी गई आवश्यक सारी जानकारियों का सही से चयन करें।
- सभी को चयन करने के बाद “विवरण देखें” लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको सारी जानकारी वेबपेज पर दिखाई देगी।
- अब आपको खसरा, B1 या नक्शा पर क्लिक करना होगा। जो की अंत वाले कॉलम पर मिलेगा।
- इस भाग में खसरा नकल निकलने के लिए आपको खसरा लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुलकर आएगा जिसमे आपके खसरे का पूरा विवरण मिलेगा। इसे आप प्रिंट भी कर सकते हैं।
ऊपर दी गई प्रक्रिया से आप मध्य प्रदेश भूलेख खसरा नक़ल की प्रतिलिपि ऑनलाइन निकालके अपने महत्वपूर्ण काम पूरे कर सकते हैं।
MP Bhu Naksha | मध्य प्रदेश भू नक्शा ऑनलाइन देखें व डॉउनलोड
अब मध्य प्रदेश भूलेख पोर्टल पर ऑनलाइन भू नक्शा कैसे देखें इसकी विस्तरपूर्वक जानकारी लेंगे।
- सबसे पहले हमको नक्शा देखने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा वहां “फ्री सर्विसेज” का विकल्प मिलेगा उसमे क्लिक करें और उसके बाद भू नक्शा लिंक पर क्लिक करें
- अब वेबसाइट का नया पेज खुलकर आएगा इसमें जिला,तहसील,रा. नि. मं,पटवारी हल्का और ग्राम चुने |
- इस प्रक्रिया से आपको क्षेत्र का पूरा नक्शा ऑनलाइन दिख जायेगा।
- नक्शा PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करने के लिए “प्रिंट” के विकल्प पर क्लिक करें।
हम आशा करते हैं की अब आप मध्य प्रदेश भू नक्शा ऑनलाइन देख पाएंगे और MP भूलेख की जानकारी भी आसानी से प्राप्त कर पाएंगे।