नाम से जमीन कैसे देखें । नाम से जमीन देखें । नाम से जाने आपके पास कितनी जमीन है | जमीन ऑनलाइन चेक
भारत के प्रत्येक राज्य में अब डिजिटलीकरण की लहर चल रही है। सभी योजनाएं और उनकी जानकारियां ऑनलाइन प्राप्त हो रही है। ऐसे ही अपने नाम से जमीन देखने के लिए कई राज्यों ने ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किए हैं। या कहीं राज्यों में भूलेख ऑनलाइन करने की प्रक्रिया चल रही है। किसी व्यक्ति की कहीं भी किसी भी राज्य में जमीन है। तो वह व्यक्ति जमीन की फर्द या जमीन का ब्यौरा कई माध्यमों से देख सकता है। जमीन का भूलेख चेक करने के कई विकल्प उपलब्ध हैं। हम आपको नाम से जमीन देखने की प्रक्रिया को बताएंगे।
कई बार ऐसा होता है हमें हमारी जमीन की खसरा नंबर या खाता नंबर की जानकारी नहीं होती है। तो हम बड़ी आसानी से अपने नाम से जमीन की जानकारी online देख सकते हैं। पहले अपनी जमीन की विवरण के लिए राजस्व विभाग की तहसील मैं जाना होता था। लेकिन आप सभी राज्यों ने अपने ऑनलाइन भूलेख पोर्टल की सुविधा दे दी है। इस सुविधा के माध्यम से आप को आप की जमीन का पूरा विवरण जैसे आपके पास कितनी जमीन है? जमीन में कितने लोग लोग खातेदार हैं? जमीन किसके नाम है? यह सारी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप बताएंगे कि कैसे आप अपने नाम से जमीन देख सकते हैं?
अपने नाम से 2023 में ऑनलाइन जमीन देखने की प्रक्रिया-
सभी राज्यों ने नाम से जमीन की फर्द देखने के लिए अपनी अधिकारिक वेबसाइट बनाई है। जैसे उत्तर प्रदेश राज्य में ऑनलाइन नाम से जमीन देखने के लिए वेबसाइट है upbhulekh.gov.in और उसी प्रकार मध्य प्रदेश राज्य की आधिकारिक वेबसाइट mpbhulekh.gov.in है। सभी राज्यों की अपनी-अपनी जमीन का विवरण देखने की भूलेख पोर्टल बनाए गए हैं। अब हम आपको क्रमवार बताएंगे कि प्रत्येक राज्य में अपने नाम से जमीन को ऑनलाइन कैसे देखें?
- किसी भी राज्य में अपनी भूमि का विवरण देखने के लिए सबसे पहले आपको उस राज्य की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आप अपने मोबाइल या लैपटॉप से वेबसाइट पर वेब ब्राउज़र जैसे गूगल क्रोम, Internet Explorer आदि की मदद से website के वेब एड्रेस पर जा सकते हैं। जैसे यूपी भूलेख वेबसाइट का लिंक है-upbhulekh.gov.in
- जब आपके वेब ब्राउज़र में उत्तर प्रदेश भूलेख की वेबसाइट ओपन हो जाएगी। up भू अभिलेख पोर्टल में मांगी गई जानकारी जैसे जिला का नाम, तहसील का नाम और गांव का नाम के विकल्प को सेलेक्ट करना है। ध्यान रहे कि आप वही जिला और तहसील चुने जिसके अंतर्गत आप की भूमि आती है।
- जिला तहसील और गांव का नाम चुनने के बाद आपको स्क्रीन में अपनी जमीन का भूलेख देखने के बहुत सारे अलग-अलग विकल्प नजर आएंगे। इन सभी विकल्प में से आपने खातेदार के नाम के द्वारा खोजें विकल्प को क्लिक करना है। फिर अपने नाम का पहला अक्षर नीचे दिए गए बॉक्स में लिखना है। खोजें पर क्लिक करना है।
- अपने नाम का पहला अक्षर बॉक्स में लिखने के बाद खोजे पर क्लिक करें। उसके बाद आपके नाम से मिलते जुलते आपके गांव के खातेदारों के नामों की लिस्ट आपके सम्मुख खुल जाएगी। इन सभी नामों के विकल्प में अपना नाम चुने और फिर उद्धरण देखें पर क्लिक करें।
- उद्धरण देखें पर क्लिक करने के बाद आपके सामने कैप्चा कोड का बॉक्स दिखेगा। जिसमें आपने स्क्रीन में दिए हुए कैप्चा कोड को दर्ज करना है। फिर Continue के विकल्प को क्लिक करना है
- कैप्चा कोड के वेरीफाई होते ही आपके कंप्यूटर या मोबाइल की स्क्रीन पर आपकी जमीन का पूरा विवरण या जमीन के कागज की डिटेल खुल जाएगी। अपनी भूमि के विवरण में खातेदार का नाम चेक करें और आप की जमीन संबंधी सारी जानकारी देखें। इस तरह अपने नाम से जमीन को online देख सकते हैं। और जमीन संबंधित सारी जानकारी पा सकते हैं।
भारत के अन्य सभी राज्य के व्यक्ति अपने नाम से जमीन कैसे देखें?
जिस तरह हमने इस आर्टिकल में आपको यूपी में अपने नाम से जमीन देखने के बारे में पूरी जानकारी दी है। उसी प्रकार आप भारत के अन्य राज्यों में भी अपने नाम से जमीन का ब्यौरा देख सकते हैं। सभी राज्यों के राजस्व विभाग द्वारा भूलेख या भू नक्शा देखने के लिए अधिकारिक वेबसाइट बनाई गई है। राज्यों के Bhulekh पोर्टल के माध्यम से आप अपने नाम से जमीन का पूरा लेखा-जोखा देख सकते हैं। आप देख सकते हैं आपके नाम कितनी जमीन है। आप की जमीन की सारी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध हो जाएगी। हम आपको यहां पर प्रत्येक राज्य की जमीन की जानकारी के संबंध में जानकारी दे रहे हैं। आपको जिस भी राज्य की जमीन की जानकारी चाहिए आप उस राज्य के आगे दिए हुए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
राज्य का नाम | नाम से जमीन देखें |
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश) | — |
Assam (असम) | — |
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश) | – |
Bihar (बिहार) | बिहार भूमि खसरा खतौनी ऑनलाइन |
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़) | Click Here |
Delhi (दिल्ली) | दिल्ली भूलेख ऑनलाइन खतौनी नकल |
Gujarat (गुजरात) | Click Here |
Goa (गोवा) | Click Here |
Haryana (हरियाणा) | हरियाणा भूमि अभिलेख |
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश) | HP भूलेख नकल |
Jharkhand (झारखंड) | झारखंड भूलेख जमाबंदी |
Kerla (केरल) | – |
Karnataka (कर्नाटक) | – |
Maharashtra (महाराष्ट्र) | महाराष्ट्र भूलेख 7/12 |
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश) | MP मध्य प्रदेश खसरा खतौनी |
Manipur (मणिपुर) | – |
Meghalaya (मेघालय) | – |
Mizoram (मिजोरम) | – |
Nagaland (नागालैंड) | – |
Odisha (उड़ीसा) | – |
Punjab (पंजाब) | पंजाब भू अभिलेख जमीन की फर्द |
Rajasthan (राजस्थान) | राजस्थान ऑनलाइन जमाबंदी नकल |
Sikkim (सिक्किम) | – |
Tamil Nadu (तमिल नाडू) | – |
Telangana (तेलंगाना) | – |
Tripura (त्रिपुरा) | – |
Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश) | उत्तर प्रदेश खाता खतौनी नकल |
Uttrakhand (उत्तराखंड) | उत्तराखंड भूलेख |
West Bengal (पश्चिम बंगाल) | – |
भारतवर्ष के प्रत्येक राज्य में अपने नाम से जमीन देखने की पूरी प्रक्रिया हमने इस आर्टिकल में दी है। अगर किसी व्यक्ति के पास अपनी जमीन की खाता खसरा नंबर की जानकारी उपलब्ध नहीं है तो वह व्यक्ति अपने नाम से जमीन का विवरण ऑनलाइन देख सकता है। अगर आपको अपने नाम से जमीन देखने में यह जमीन के विवरण संबंधी किसी भी प्रकार की कोई परेशानी है। तो आप हमें कमेंट के माध्यम से प्रश्न पूछ सकते हैं। हम आपकी पूरी सहायता करेंगे।
खातेदार के नाम से जमीन देखना बहुत ही उपयोगी है। क्योंकि कहीं बाहर हम किसी जमीन को खरीदने का विचार करते हैं तो सबसे पहले जमीन के कागज ही देखे जाते हैं। जो व्यक्ति हमें जमीन बेच रहा है। उस व्यक्ति के नाम जमीन है या नहीं? या उस व्यक्ति के नाम कितनी जमीन है? यह सारी जानकारी हम नाम के द्वारा जमीन का भूलेख ऑनलाइन चेक करके देख सकते हैं। और बाद में होने वाली असुविधा से बच सकते हैं।