Contents
bhulekh punjab | jamabandi ki nakal punjab | जमाबंदी पंजाब | पंजाब भूलेख
इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको पंजाब भूलेख जमाबंदी चेक और डाउनलोड कैसे करते हैं। इसके बारे में विस्तृत जानकारी देंगे। भारत के अन्य राज्यों की तरह पंजाब के राजस्व विभाग द्वारा जमीन का भूलेख या जमीन की फर्द या जमीन की खसरा खतौनी ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है। आप अपने घर बैठे हुए अपने फोन और कंप्यूटर की स्क्रीन पर आसानी से जमीन का पूरा ब्यौरा देख सकते हैं। पंजाब भूलेख जमाबंदी की नकल को देखने के लिए पंजाब राजस्व विभाग ने अधिकारिक वेबसाइट बनाई है। जहां पर सिर्फ अगर आपको अपनी जमीन का खसरा नंबर मालूम है तो उसको डाल कर आसानी से पंजाब भूलेख खाता खतौनी देखने की सुविधा उपलब्ध है।
अब जमीन की फर्द संबंधित किसी भी कार्य को लेकर तहसील के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। अब आप जमीन खरीदने से पहले चेक कर सकते हैं। और किसी बड़े आर्थिक नुकसान से बच सकते है। अतः यह वेबसाइट पंजाब के लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगी।
पंजाब भूलेख जमाबंदी जिन जिलों में उपलब्ध है उनकी जानकारी-
पंजाब में सभी 22 जिलों में जमीन का विवरण online देखने की सुविधा उपलब्ध है। सभी जिलों के लिए एक ही वेब पोर्टल के माध्यम से आप आसानी से पंजाब भूलेख जमाबंदी या फर्द घर बैठे ही देख सकते हैं। जिन जिलों में पंजाब भूलेख ऑनलाइन उपलब्ध है। वे निम्न है-
Amritsar (अमृतसर) |
Ludhiana (लुधियाना) |
Barnala (बरनाला) |
Mansa (मानसा) |
Bathinda (भटिण्डा) |
Moga (मोगा) |
Faridkot (फरीदकोट) |
Sri Muktsar Sahib (श्री मुक्तसर साहिब) |
Fatehgarh Sahib (फतेहगढ़ साहिब) |
Pathankot (पठानकोट) |
Ferozepur (फिरोजपुर) |
Patiala (पटियाला) |
Fazilka (फाजिल्का) |
Rupnagar (रूपनगर) |
Gurdaspur (गुरदासपुर) |
S.A.S Nagar (एस.ए.एस नगर) |
Hoshiarpur (होशियारपुर) |
Sangrur (संगरूर) |
Jalandhar (जालंधर) |
Shahid Bhagat Singh Nagar (शहीद भगत सिंह नगर) |
Kapurthala (कपूरथला) |
Taran Taran (तरन तारन) |
समय के साथ देश में सोशल मीडिया की ताकत बढ़ी है। अब लोग किसी पर डिपेंड नहीं रहते हैं। कोई भी जानकारी चाहिए होती है। तो वह अपने मोबाइल या लैपटॉप पर इंटरनेट के द्वारा जानकारी आसानी से प्राप्त कर लेते हैं। इसी तरह समय और पैसे की बचत को ध्यान में रखते है। पंजाब भूलेख की official website online खसरा खतौनी के लिए बहुत ही उपयोगी साबित हुई है।
पंजाब भूलेख दस्तावेज ऑनलाइन चेक और डाउनलोड करने के लिए क्या करें?
इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको पंजाब भूलेख दस्तावेज ऑनलाइन कैसे चेक करते हैं? और साथ ही कैसे डाउनलोड और प्रिंट करते हैं? यह चरणबद्ध तरीके से समझाएंगे। इसलिए इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें।
- सबसे पहले आपको पंजाब भूलेख की अधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाना है। वेबसाइट पर जाने का लिंक हमने दिया है। जिससे आप सीधा वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जाएंगे। Punjab bhulekh website link- jamabandi.punjab.gov.in
- जैसे ही आप पंजाब भूलेख jamabandi की वेबसाइट के होम पेज पर जाते हैं। आपको अपनी जमीन का भूलेख चेक करने के अलग-अलग ऑप्शन दिखाई देंगे। इन सभी ऑप्शन में से आपको jamabandi पर क्लिक करना है। जैसे नीचे दी गई image में बताया गया है।
- पंजाब राजस्व विभाग भूलेख वेबसाइट पर जमाबंदी पर क्लिक करने के बाद आपको 4 option दिखाई देंगे। जैसे कि नीचे दी गई फोटो में दिखाया गया है। यह वह माध्यम है जिनसे आप अपनी भूमि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इनमें से किसी भी ऑप्शन पर क्लिक कर सकते हैं। जिसकी जानकारी आपको हो। इनमें से हम खसरा नंबर सेलेक्ट करेंगे।
- जमीन का खसरा नंबर पर क्लिक करने के बाद आपके सामने खसरा नंबर की लिस्ट आ जाएगी। आप को आप की जमीन का खसरा नंबर सेलेक्ट करना है। सेलेक्ट करने के बाद आपको स्क्रीन में view report का ऑप्शन दिखाई देगा। पर क्लिक करना है।
- जमीन के खसरा नंबर को सेलेक्ट करने के बाद आप view report करेंगे। ऐसे ही आपके सम्मुख स्क्रीन पर भूलेख की नकल खुल जाएगी। इस प्रकार punjab bhulekh land record आप चेक कर सकते हैं। साथ ही प्रिंट के ऑप्शन पर क्लिक करके प्रिंट और save as पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
Punjab jamabandi online देखने के लिए खसरा नंबर के अलावा अन्य विकल्प
पंजाब में भूमि के खसरा नंबर के बिना और भी कहीं ऐसे विकल्प है। जिनसे आप पंजाब भूलेख जमाबंदी फर्द देख सकते हैं।
- खातेदार का नाम के द्वारा
- खेवट नंबर के द्वारा
- खतौनी नंबर के द्वारा
खातेदार का नाम, खेवट नंबर और खतौनी नंबर का पता होने पर भी आप पंजाब भूलेख जमाबंदी ऑनलाइन डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।
पंजाब भूलेख जमाबंदी दाखिला खारिज (mutation) ऑनलाइन चेक कैसे करते हैं?
- Punjab Revenue Department की अधिकारिक website के होम पेज पर जब आप विजिट करते हैं। तो आपको लैंड रिकॉर्ड चेक करने के बहुत से ऑप्शन दिखाई देते हैं। आपको इनमें से Mutaition (दाखिला खारिज) पर क्लिक करना है।
- Mutaition (दाखिला खारिज) पर क्लिक करते ही आपको स्क्रीन पर नीचे दी गई Image ? मे दो ऑप्शन दिखाई देंगे। जिसमें से आपको Mutation No. Wise ऑप्शन पर क्लिक करना है
- Mutation No. Wise ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने म्यूटेशन नंबर का ऑप्शन खुल जाएगा। इसमें आप दाखिला खारिज नंबर या Mutation number को ढूंढ कर सेलेक्ट करना है। फिर आपकी स्क्रीन पर दिख रहे View report पर क्लिक करना है।
- Mutation number को सेलेक्ट करने के बाद, View report पर क्लिक करने के उपरांत आपके Mutation या दाखिला खारिज की जानकारी आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जाएगी। स्क्रीन में दिखने वाली mutation डिटेल पर प्रिंट का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक कर के आप punjab bhulekh mutation land record को प्रिंट कर सकते हैं। साथ ही save as करके पंजाब जमाबंदी म्यूटेशन रिकॉर्ड डाउनलोड भी कर सकते हैं।
इस प्रकार आप पंजाब में दाखिला खारिज चेक कर सकते हैं। जमीन किसके नाम की है। जमीन का मालिक कौन है। यह सारी जानकारी जमीन के Mutation दाखिला खारिज रिकॉर्ड में होती है।
पंजाब भूलेख के कुछ महत्वपूर्ण सवाल और उनके जवाब
पंजाब भूलेख संबंधित ऐसे प्रश्न जिनका जवाब आप जानना चाहते हैं उनमें से कुछ सवाल और उनके जवाब हम दे रहे है। जिनसे आप को पंजाब जमाबंदी फरद संबंधित सहायता मिल सके।
1-पंजाब भूलेख को ऑनलाइन कैसे चेक किया जा सकता है?
पंजाब में भूलेख जमाबंदी के लिए राजस्व विभाग पंजाब द्वारा एक वेबसाइट बनाई गई है। जिसका लिंक- jamabandi.punjab.gov.in है। यह online Punjab bhulekh check करने की नई वेबसाइट है। पुरानी वेबसाइट Punjab land record society- plrs.org.in थी। लेकिन अन्य कार्यों हेतु उपयोग में लाई जाती है। पंजाब रेवेन्यू डिपार्टमेंट की नई वेबसाइट jamabandi.punjab.gov.in है। इस पर ही आप अपनी जमीन का पूरा ब्यौरा Fard detail देख सकते हैं।
2- पंजाब भूलेख की वेबसाइट पर land record कैसे और किन किन माध्यम से कर सकते हैं?
पंजाब जमाबंदी भूलेख की वेबसाइट के होम पेज पर जवाब जाते हैं। तो आपको चार ऑप्शन दिखाई देते हैं। जो निम्न है-
- खातेदार का नाम द्वारा (Owner name wise)
- खेवट नंबर के द्वारा (Khewat No. wise)
- खसरा नंबर के द्वारा (Khasra No. wise)
- खाता खतौनी न. द्वारा (Khatouni No. wise)
चारों ऑप्शन में जिस की भी जानकारी आपके पास उपलब्ध है आप आप उस ऑप्शन को क्लिक करके उसमें मांगी हुई जानकारी को भरकर punjab bhulekh land record यह जमाबंदी नकल ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।
3- पंजाब में भूलेख का Mutation (दाखिला खारिज) कैसे चेक करें?
Mutation या दाखिला खारिज की जानकारी को चेक करने के लिए आपको पंजाब जमाबंदी की वेबसाइट पर जाना होगा। website के होम पेज के खुलने पर आपको लेफ्ट साइड पर Mutation का ऑप्शन दिखाई देगा। आप उस पर क्लिक करके अपने Mutation No. के आधार पर mutation detail निकाल सकते हैं। आप Mutation No. Wise और Mutation date wise दोनों तरीकों से अपनी जमीन का दाखिला खारिज का ब्यौरा निकाल सकते।
4- पंजाब फर्द और Mutation (दाखिला खारिज) में दिक्कत होने पर या भूलेख संबंधित किसी भी समस्याया के लिए क्या करेंं?
भारत के सभी राज्यों की तरह पंजाब में भी Bhulekh से संबंधित एक विभाग बनाया गया है। जिसका नाम राजस्व विभाग है। पंजाब राजस्व विभाग ने पहले तो भूलेख और भू नक्शा दोनों के लिए ही अधिकारिक वेबसाइट बनाई है। जो आपको भू नक्शा और भूलेख की सारी जानकारी देती है। फिर भी आप की जमीन से जमाबंदी संबंधित कोई और समस्या हैं। जिसका हल ऑनलाइन संभव नहीं है। तो आप की जमीन जिस भी तहसील के अंतर्गत आती है। वहां के तहसीलदार, रजिस्ट्रार कानूनगो, राजस्व निरीक्षक से संपर्क करके अपनी जमीन का विवरण संबंधी समस्या का हल कर सकते है।
ऊपर दिए गए आर्टिकल में हमने आपको पंजाब भूलेख जमाबंदी संबंधित सभी जानकारी देने की कोशिश की है। फिर भी आपके मन में कहीं और ऐसे सवाल हो जिनकी जानकारी आप जानना चाहते हैं। तो आप हमें Comment के माध्यम से अपने प्रश्न पूछ सकते हैं। आपकी पूरी सहायता की जाएगी।