Contents
UP Bhu Naksha 2024 Check Online | उत्तर प्रदेश भू नक्शा ऑनलाइन|
प्रदेश के लोग यह जानना चाहते हैं की उत्तर प्रदेश का भू नक्शा (UP Bhu Naksha) किस प्रकार से ऑनलाइन देख सकते हैं | इसकी विस्तारपूर्वक जानकारी हम इस लेख में दे रहे हैं। इसमें यूपी सरकार द्वारा इस ऑनलाइन सुविधा के जरिये अब आप अपनी जमीन का सारा नक्शा, जिसे भू नक्शा कहते हैं ऑनलाइन देख सकते हैं |
अब ऑनलाइन अपनी जमीन का नक्शा की विस्तारपूर्वक प्रक्रिया व उत्तर प्रदेश भू नक्शा सम्बंधित पूरी जानकारी इस लेख के माध्यम से दी जा रही है। अतः आपसे निवेदन है की इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें |
UP Bhu Naksha | उत्तर प्रदेश भू नक्शा
राज्य ने निवासियों के लिए अच्छी खबर है की वो अब “उत्तर प्रदेश भू नक्शा” के लिए शुरू की गई ऑनलाइन सुवधा के माध्यम से अब अपनी जमीन का मैप नक्शा ऑनलाइन देख सकते हैं | और आप इस आर्टिकल में UP bhulekh naksha(map) की जानकारी लेना भी समझ पाएंगे।
जमीनी जानकारी डिजिटल होने के पश्चात अब उत्तर प्रदेश में अपनी जमीन का व्योरा ऑनलाइन संभव हो गया है। आपकी जमीन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है और होनी भी चाहिए | अब भू अभिलेख या जमाबंदी ऑनलाइन निकलने के लिए आपको यूपी भूलेख पोर्टल में जाना होगा। अभी तक उत्तर प्रदेश भू नक्शा ऑनलाइन सुविधा (UP Bhu Naksha Online Service) के बारे में बहुत से लोग नहीं जानते। इस अनोखी सुविधा से अब खेत का नक्शा ऑनलाइन या जमीन का नक्शा देख सकते हैं। और साथ ही साथ रिपोर्ट डाउनलोड करके इसका सरकारी कामों में उपयोग कर सकते हैं।
ALSO, READ >>
उत्तर प्रदेश में खेत या जमीन का नक्शा ऑनलाइन देखें: यूपी भू नक्शा | UP Bhu Naksha Map
- सर्वप्रथम आवेदनकर्ता को उत्तर प्रदेश भू नक्शा पोर्टल पर विजिट करना होगा या सीधे लिंक पर जाएँ :- upbhunaksha.gov.in
- वेबसाइट का होमपेज में अपना जिला तहसील और गांव को चुने
- अब आपको चुने हुए क्षेत्र का नक्शा सामने दिखेगा।

- इस प्रकार अब खेत /प्लाट खसरा नंबर पर क्लिक करना है।
- अब आपको संबंधित जानकारी वेबसाइट में दिखाई देगी।
- दाईं तरफ यह सारी जानकारी आपको दिखाई देगी।
- यहीं नीचे आपको “मैप रिपोर्ट लिंक” दिखेगा जिसमे क्लिक करके आप मैप रिपोर्ट ले सकते हैं।
- अब इसमें वेबसाइट के दुसरे पेज में शजरा मैप ऑनलाइन खुल जाएगा।

- रिपोर्ट PDF डाउनलोड करके आप अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं।

आवश्यक सूचना :
नीचे आपको उत्तर प्रदेश भू नक्शे के अलग रंग भूमि के प्रकार के बारे में बताते हैं इसमें अलग अलग रंग दिए गए हैं कृपया ध्यान से देखें!
भूमि रंग व प्रकार | भूमि की जानकारी एवं विशेषता |
---|---|
5-3-ङ
![]() |
अन्य कृषि योग्य बंजर भूमि। |
1-क
|
भूमि जो संक्रमणीय भूमिधरों केअधिकार में हो। |
6-1
![]() |
अकृषिक भूमि – जलमग्न भूमि । |
6-2
|
अकृषिक भूमि – स्थल, सड़कें, रेलवे,भवन और ऐसी दूसरी भूमियां जोअकृषित उपयोगों के काम में लायी जाती हो। |
2
![]() |
भूमि जो असंक्रमणीय भूमिधरो केअधिकार में हो। |
5-1
|
कृषि योग्य भूमि – नई परती (परतीजदीद) |
6-4
![]() |
जो अन्य कारणों से अकृषित हो । |
आवश्यक लिंक
UP Bhu Naksha प्रश्नोत्तर
यूपी भू नक्शा पोर्टल से क्या जानकारी प्राप्त कर सकते हैं?
इस सेवा से आप अपनी या किसी और की जमीन का नक्शा प्राप्त कर सकते हैं। या उत्तर प्रदेश भू नक्शा पोर्टल के जरिये आप मीन का प्रकार, शजरा आदि को भी जान सकते हैं।
किसी प्लाट की जानकारी कैसे निकल सकते हैं?
खाता संख्या और खसरा संख्या का पता हो तो आप आसानी से जानकारी ले सकते हैं।
जमीन के मालिक का नाम पता करने की क्या प्रक्रिया है?
सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट में जाना होगा फिर आप नक़्शे में से जमीन/प्लाट चुनें। अब आपको दाई तरफ जमीन की सारी जानकारी दिखेगी इसमें खाताधारक का नाम, खसरा/खाता संख्या सब दिख जायेगा।