Contents
UP Bhulekh Khasra Khatauni | ऑनलाइन खतौनी नकल उत्तर प्रदेश(भूलेख)| Uttar Pradesh Bhulekh in Hindi | यूपी भूलेख |upbhulekh.gov.in
अब उत्तर प्रदेश भूलेख संबंधित जानकारी को देखना बहुत ही आसान हो गया है। जैसा की आप जानते ही हैं की भूलेख को देश में अलग अलग नाम से जाना जाता है जैसे खेत के कागजात, भूमि अभिलेख, खेत का नक्शा, भूमि का ब्यौरा, जमाबंदी , खाता आदि। जबकि भूलेख का सही मायने में अर्थ होता है जमीन का पूरा विवरण| अब उत्तर प्रदेश भूमि रिकार्ड (UP Bhulekh) का डिजिटलीकरण करके उसे भूलेख वेब पोर्टल का नाम दिया है। भू-अभिलेखों के प्रतिदिन की गतिविधियों को सही रूप में रक्खकार उसको व्यवस्तिथ रूप में UP Bhulekh Portal में रक्खा गया है। इससे आप अब अपनी सारी जमीन का ब्योरा आप ऑनलाइन ले सकते हैं।
आगे आप उत्तर प्रदेश भूलेख दवरा दी जाने वाली सभी ऑनलाइन सुविधाओं जानकारी प्राप्त करेंगे। कई लोग अभी तक ये नहीं जान पाएं हैं की ऑनलाइन ही जमीन की जानकारी कैसे लें? इसलिए इस लेख में जमाबंदी (खसरा, खतौनी) की नकल और अन्य जमीन संबंधित जानकारी को विस्तारपूर्वक बताया गया है। जिससे सभी लोग इस योजना का फायदा उठा सकें।
उत्तर प्रदेश (यूपी) भूलेख | UP Bhulekh 2023
भूलेख का सही अर्थ है भूमि से संबंधित लिखित रूप में जानकारी| जमीन का बंटवारा करने के लिए भूलेख ,यानी की जमीन का कागजात बहुत काम आता है| जमीन के कागजात के द्वारा आप आसानी से किसी भी बैंक से से लोन ले सकते हैं| तथा फसल बीमा ले सकते हैं | इससे आप सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।इसके द्वारा आप जमीन पर मालिकाना हक जता सकते हैं | क्योंकि इसमें पकी जमीन का सारा विवरण दिया होता है |
कई लोग अभी तक UP Bhulekh ऑनलाइन सुविधा के बारे में नहीं जानते हैं या सही रूप में नहीं जानते इसलिए नीचे लेख में इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ें।
UP Bhulekh Online 2023 @upbhulekh.gov.in |यूपी भूलेख :खसरा खतौनी जमाबंदी नकल ऑनलाइन
- उत्तर प्रदेश भूलेख की कॉपी डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले इच्छुक आवेदनकर्ता को पी भूलेख की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट का होमपेज खुलकर आएगा जिसमे आपको ऑनलाइन सुविधाओं की सूची दिखाई देगी।
- यदि इच्छुक लाभार्थी को खसरा खतौनी की जानकारी चाहिए तो वहां “खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल देखें” वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही नया वेबपेज खुलकर आएगा जिसमे आपको कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- उसके बाद सबमिट के बटन को दबाएं।
- जैसे ही वेबपोर्टल का नया पेज खुलेगा उसमे आवेदक को ज़िला, तहसील, ग्राम, खसरा/खतौनी नंबर या पट्टे की जानकारी या सर्वे नंबर का चयन करना होगा।
- इसमें पहले आप अपना जनपद चुने, फिर तहसील चुनें, और फिर ग्राम चुनें। यदि लिस्ट में आपके गावँ का नाम नहीं दिख रहा तो ग्राम का पहला अक्षर चुनें।
- सभी का चयन करने के पश्चात आपको अपनी जमीन की जानकारी देनी होगी | इसके लिए आप अपनी जमीन का “खसरा/गाटा संख्या द्वारा”, “खातेदार के नाम द्वारा” या “नामांतरण दिनांक से” या “खाता संख्या द्वारा”, इसे खोज सकते हैं।
- अब आपको अवश्यं टैब का चयन करके जरूरी विवरण भरना होगा।
- फिर आपको बॉक्स दिखेगा उसमे क्लिक करें।
- सभी जरूरी जानकारी का चयन के पश्चात अब भूलेख की सारी जानकारी आपको ऑनलाइन वेबसाइट में दिख जाएगी।

- इस साधारण प्रक्रिया से आप आसानी से भूलेख का प्रिंट आउट या उसे डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Bhulekh अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर
1:- यू पी भू नक्शा online service का उपयोग कैसे कर सकते हैं?
सबसे पहले राजस्व विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा। यू पी भूलेख वेबसाइट का लिंक पर क्लिक करके आप वेबसाइट में जा सकते हैं– Website link
इसके बाद स्टेट, जिला, तहसील और गांव के ऑप्शन में सेलेक्ट करके आपके सामने आपकी भूमि जिस भी गांव में उस गांव का भू नक्शा आ जाएगा। जिसमें भूमि के ऊपर खसरा नंबर दिखाए हुए हैं। खसरा नंबर के हिसाब से आप अपनी भूमि पर क्लिक करके UP land detail ओपन कर सकते हैं। इसके बाद आपको खाता संख्या के साथ साथ में खातेदार का नाम और अन्य PLOT के भू नक्शा से संबंधित सारी जानकारी अपनी स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएगी।
2:- यूपी भू नक्शा किस किस उपयोग में लाया जा सकता है?
यू पी भू नक्शा 2023 के माध्यम से आप ऑनलाइन देख सकते हैं। कौन सी भूमि किस प्रकार की है। और किस उपयोग में लाई जा सकती है। उत्तर प्रदेश भू नक्शा का उपयोग कृषि लोन लेने में भी किया जाता है। अगर आप कोई जमीन ले रहे हैं। तो उसकी भी जांच कर सकते हैं की भूमि पर कोई लोन तो नहीं लिया गया। आप जमीन संबंधित धोखाधड़ी से बच सकते हैं। जमाबंदी नकल मैप रिपोर्ट भू नक्शा यह सारी चीजें ऑनलाइन आसानी से देख सकते हैं। UP bhu naksha online service से आप घर बैठे ही अपने गांव, प्लॉट या खेत का नक्शा ऑनलाइन डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं। आपको तहसील का चक्कर लगाने की कोई आवश्यकता नहीं है।
3:- भू नक्शा में प्लॉट के मालिक का नाम कैसे पता करेंगे?
राजस्व विभाग की अधिकारिक वेबसाइट में जिला तहसील और ग्राम के ऑप्शन को सिलेक्ट करने के बाद योग गांव का भू नक्शा यूपी आपके सामने खुलता है। उस भू नक्शे पर खसरा नंबर को सेलेक्ट करें जिस खसरा नंबर के ओनर का नाम आप जानना चाहते हैं। भू नक्शा में खसरा नंबर पर क्लिक करते ही आपके सम्मुख खसरा नंबर से संबंधित व्यक्ति खातेदार का नाम और यूपी भू नक्शा की पूरी जानकारी आ जाएगी। इस प्रकार आप जमीन के मालिक का पूरा ब्यौरा भू नक्शा के माध्यम से देख सकते हैं।
4- यू पी भू नक्शा का सर्वेक्षण (पैमाइश) और प्रतिवेदन (REPORT) किस प्रकार होता है?
भूलेख निरीक्षक को पंजीयक कानूनगो रजिस्टर की आज्ञा मिलने पर लेखपाल किसी भी प्रकार का भू नक्शा का सर्वेक्षण ,खेतों का निरीक्षण (फील्ड इंस्पेक्शन), फसलों का भूलेख शजरा (MAP) का निरीक्षण और पुनर निरीक्षण करेगा। भू राजस्व लगान या खेती की दशाओं के संबंध में प्रतिवेदन देगा। प्रतिवेदन (Report) का मतलब प्रत्यक्ष रूप से जगह को देखना उसका निरीक्षण करना। भूत पूर्व और वर्तमान के हिसाब से उसकी पैमाइश यह सर्वे करना।
5- यू पी भू नक्शा/शजरा भूमि विवाद या सीमा विवाद का निस्तारण किस प्रकार होता है?
उत्तर प्रदेश भू राजस्व अधिनियम 1901 की धारा 28 के अंतर्गत यू पी भू नक्शा का रखरखाव की जिम्मेदारी जिले के कलेक्टर की होती है । धारा 28 में यह पूर्णता स्पष्ट किया गया है किस जिले का कलेक्टर यू पी भूलेख अधिनियम की धारा 234 के अंतर्गत बनाए गए नियमों के अनुसार अपने जिले के पढ़ते गांव के भू नक्शा और एक फील्ड बुक का रखरखाव करेगा । प्रतिवर्ष भू नक्शे में किसी भी प्रकार का कोई परिवर्तन होता है। तो गांव के भू नक्शे के अंतर्गत गांव तथा खेत की की सीमाओं पर होने वाले परिवर्तन को अभी लिखित जिम्मेदार अधिकारी से करवाएगा । वह भू नक्शा या शजरा फील्ड बुक में दिखाई देने वाली त्रुटि को सुधारने का अधिकार भी रखता है। लेकिन यू पी भू नक्शे में की गई दुरुस्ती की कार्यवाही संक्षिप्त प्रकृति की होती है। न्यायालय के आदेश से भी उत्तर प्रदेश भू नक्शा राजस्व विभाग के आधीन रखे गए नक्शों की गलती सुधार सकता है।
6- यू पी भू नक्शा शजरा 2023 संबंधित कोई भी परेशानी हो तो कहां संपर्क करें?
आपके प्लॉट के भू नक्शे कि कोई भी जानकारी या भू नक्शा पर कोई गलती होने पर। आप उस तहसील के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। जिसके अंतर्गत आप की जमीन या प्लॉट आता है। साथ ही आप यू पी भूलेख नक्शे से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए दी गई ईमेल आईडी और फोन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
Up bhu naksha E-mail id- bhulekh-up@gov
Up bhu naksha phone no- 0522-2217145
हम आशा करते हैं ऊपर दी गई सारी यू पी भू नक्शा 2023 संबंधित जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी। हमने आपको प्लॉट का नक्शा आपके गांव का नक्शा आपकी जमीन का नक्शा के डाउनलोड और प्रिंट करने के बारे में सारी जानकारी देने की पूरी कोशिश की है। फिर भी आप यू पी भू नक्शा के बारे में और कोई जानकारी लेना चाहते है तो comment करके अपने सवालों को पूछ सकते हैं।