Contents
bhu naksha uttarakhand | bhulekh naksha uk | उत्तराखंड राजस्व विभाग | UK online bhu naksha
इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको समझाएंगे उत्तराखंड भू नक्शा कॉपी या भूमि मानचित्र कैसे प्राप्त किया जाता है। उत्तराखंंड भू नक्शा नकल बहुत महत्वपूर्ण है। कहीं कार्यों में भूमि नक्शा मांगा जाता है। जिस भी व्यक्ति के नाम पर भूमि है। सरकार बहुत सारी योजना चलाती है। जिन पर उत्तराखंड भू नक्शा की कॉपी लगना अनिवार्य है। आपको किसी जमीन की रजिस्ट्री करनी है तो उसके लिए भी भू नक्शा अनिवार्य है। सरकार द्वारा चलाए गए किसान क्रेडिट कार्ड जिसमें सरकार बहुत कम ब्याज पर किसानों को लोन देती है उसके आवेदन के लिए भी भू नक्शा की प्रतिलिपि (copy) लगाना अनिवार्य है। इसके अलावा भवन निर्माण, भवन निर्माण के लिए लोन लेने के लिए भी भू नक्शा की आवश्यकता होती है। सरकार द्वारा चलाई गई अन्य बहुत सारी योजनाओं के लिए भी जैसे भूमि के लिए औजार लेने में जो सब्सिडी मिलती है उस योजना के लिए भी भूमि मानचित्र की आवश्यकता होती है। इसके अलावा बहुत सारी योजनाओं कार्यों के लिए जमीन का नक्शा उत्तराखंड की आवश्यकता पढ़ती है। इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको उत्तराखंड भू नक्शा 2024 को कैसे प्राप्त करें? इसकी जानकारी देंगे। जिससे आपको होने वाली असुविधा नहीं होगी।
उत्तराखंड के जिन जिलों में आप भू नक्शा प्राप्त कर सकते हैं। उनकी जानकारी निम्न है:–
1 | Almora (अल्मोड़ा) |
2 | Bageshwar (बागेश्वर) |
3 | Chamoli (चमोली) |
4 | Champawat (चंपावत) |
5 | Dehradun (देहरादून) |
6 | Haridwar (हरिद्वार) |
7 | Nainital (नैनीताल) |
8 | Pauri Garhwal (पौड़ी गढ़वाल) |
9 | Pithoragarh (पिथौरागढ़) |
10 | Rudraprayag (रुद्रप्रयाग) |
11 | Tehri Garhwal (टिहरी गढ़वाल) |
12 | Udham Singh Nagar (उधम सिंह नगर) |
13 |
Uttarkashi (उत्तरकाशी) |
उत्तराखंड में भू नक्शा ऑनलाइन प्राप्त कैसे कर सकते हैं?
भारत में बहुत से ऐसे राज्य हैं जो अपने यहां का जमीन के नक्शा या भू मानचित्र ऑनलाइन उपलब्ध करा रहे हैं। राज्य की जनता को सुविधा को ध्यान में रखते हुए भू नक्शा ऑनलाइन प्राप्त करना बहुत अच्छी पहल है। ऑनलाइन द्वारा राज्य की वेबसाइट के माध्यम से uttarakhand bhu naksha अभी नहीं प्राप्त किया जा सकता है।
उत्तराखंड के राजस्व विभाग (Revnu department) द्वारा अभी तक अधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन नक्शा देखने की सेवा उपलब्ध नहीं है। उत्तराखंड की रेवेन्यू डिपार्टमेंट की वेबसाइट bhulekh.uk.gov.in है। पहले एक पोर्टल के माध्यम से यह सुविधा कुछ समय के लिए उपलब्ध थी। लेकिन अब यह वेबसाइट landuse.uk.gov.in कार्य नहीं कर रही है। उत्तराखंड राजस्व विभाग इस पर कार्य कर रहा है। लेकिन इसको लेकर आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। उत्तराखंड राजस्व विभाग ने विभाग कार्यालय तहसील द्वारा भू नक्शा उत्तराखंड 2020-2024 देने की सुविधा मुहैया कराई है।
Tags
उत्तराखंड राजस्व विभाग के तहसील कार्यालय द्वारा भू नक्शा कैसे प्राप्त करते हैं?
हर जिले की तहसील में जहां का भूमि नक्शा प्राप्त करना है वहां पर एक अधिकारी नियुक्त किया गया है जिसे राजस्व उपनिरीक्षक और कानूनगो रजिस्टार के माध्यम से आप भू नक्शा आवेदन करके प्राप्त कर सकते हैं। अगर सरकार द्वारा इसके लिए कोई शुल्क निर्धारित किया गया है। तो वह भी आपको देना होगा। कुछ चरणों के द्वारा हम आपको यह समझाने की कोशिश करते हैं की तहसील या राजस्व कार्यालय से आप uttarakhand bhul naksha कैसे प्राप्त कर सकते हैं?
- सबसे पहले आपको अपनी उस तहसील कार्यालय में जाना है। जिसके अंतर्गत वह भूमि आती है। जिस का भू नक्शा आप प्राप्त करना चाहते हैं।
- फिर भू नक्शा के लिए आपको आवेदन करना होगा।
- भू नक्शा के लिए जमीन का खाता संख्या या खसरा नंबर ,गाटा नंबर आवेदन में अंकित करना आवश्यक है।
- आवेदन में खेत नंबर भरकर आपको राजस्व निरीक्षक या कानूनगो रजिस्टर के पास जमा करना होगा।
- आवेदन करने के पश्चात राजस्व अधिकारी अगर नक्शा किसी बड़े क्षेत्र का नहीं है किसी व्यक्ति विशेष का है तो उसका सीमांकन करके आवेदक को भू नक्शा उचित समय में प्रदान कर देता है।
- सबसे आवश्यक अगर आपको अपने खेत नंबर पता है तो वह आपको आपके ही खेत का नक्शा प्रदान करेंगे। अन्यथा वह आपको एक विशेष क्षेत्र जिसके अंतर्गत आप की जमीन आती है उसका पूरा नक्शा दे देंगे। जिसको आपको दिखाना या पैमाइश करवा के अपनी भूमि का नक्शा निकलानावा होगा।
- पूरे क्षेत्र के नक्शे में भी आप अपना खेत संख्या के आधार पर अपनी जमीन का भू नक्शा 2024 देख सकते हैं।
इसी प्रकार व्यक्ति तहसील से अपनी जमीन की फरत या भूलेख भी प्राप्त कर सकते है। उसकी पूरी प्रक्रिया हमने अपने दूसरे पोस्ट में दी हुई है।
उत्तराखंड के भू नक्शा से संबंधित बहुत से सवाल जिनका आप उत्तर पाना चाहते होंगे। ऐसे ही कुछ महत्वपूर्ण सवाल और उनके जवाब नीचे दिए गए।
1:- उत्तराखंड भू नक्शा (bhu naksha) कैसे प्राप्त करें?
उत्तराखंड में किसी क्षेत्र, ग्राम, खेत, plot या किसी भी भूमि का भू नक्शा राजस्व विभाग के कार्यालय तहसील से प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको जिस तहसील के अंतर्गत भूमि आती है। उस तहसील में अपना आवेदन राजस्व उप निरीक्षक या कानूनगो रजिस्टार को देना होगा। अगर किसी बड़े क्षेत्र का नक्शा आपको प्राप्त करना है वह आसानी से मिल जाएगा। लेकिन किसी छोटे हिस्से प्लॉट, खेत का नक्शा आपको प्राप्त करना है तो उस जमीन की पहले पैमाइश होगी। फिर संबंधित अधिकारी से आप अपनी भूमि का नक्शा प्राप्त कर सकते हैं।
2:- क्या Uttarakhand का bhu naksha online download कर सकते हैं?
उत्तराखंड का भू नक्शा अभी ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है। अभी भू नक्शे के डाटा अपलोड का कार्य हो रहा है। बहुत जल्दी bhu naksha ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से मिलने लगेगा। अभी आपको तहसील से ही भूमि का नक्शा प्राप्त करना होगा।
3:-उत्तराखंड में गलत भू नक्शा को ठीक कराने के लिए क्या करना होगा?
उत्तराखंड में अगर कोई नक्शा सही नहीं है तो उसके लिए तहसील में निवेदन पत्र जिलाधिकारी के नाम या तहसीलदार के नाम से देना होगा। फिर आपकी जमीन के क्षेत्र के राजस्व उप निरीक्षक जमीन की पैमाइश करेंगे। नक्शे में अगर उन्हें कुछ गलती नजर आती है तो वे इसको ठीक करेंगे। किसी भी भू नक्शे का रखरखाव का कार्य जिले के जिलाधिकारी का होता है । उत्तराखंड भू नक्शा में किसी भी प्रकार की त्रुटि सुधारने का अधिकार जिला अधिकारी को होता है । वही इसके निर्देश राजस्व निरीक्षक और कानूनगो रजिस्टार को देता है । राजस्व निरीक्षक भू नक्शा की जांच करके उत्तराखंड भू नक्शा को जिलाधिकारी के आदेश पर ठीक करने का अधिकार रखता है ।
4:- उत्तराखंड में खसरा खतौनी या भूलेख कैसे प्राप्त किया जाता है? क्या यह व्यवस्था ऑनलाइन उपलब्ध है?
उत्तराखंड में खसरा खतौनी आप ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। रेवेन्यू डिपार्टमेंट के द्वारा अपनी अधिकारिक वेबसाइट bhulekh.uk.gov.in के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
इस पोस्ट के माध्यम से हमने आपको उत्तराखंड भू नक्शा से संबंधित सभी जानकारी देने की कोशिश की है । फिर भी इससे अलग आप अगर कोई जानकारी हम से प्राप्त करना चाहते हैं । तो कमेंट के माध्यम से आप हमसे सवाल पूछ सकते हैं