Bhulekh Uttarakhand 2023 | ऑनलाइन खसरा खतौनी, देवभूमि उत्तराखंड भूलेख कैसे देखें? | Download Khatoni

Contents

bhu naksha dehradun | bhu naksha uk | Bhulekh UK | खसरा खतौनी उत्तराखंड| देवभूमि उत्तराखंड खाता खतौनी

Bhulekh uk 2023:- उत्तराखंड भूलेख या खाता खतौनी नकल ऑनलाइन निकालने की सुविधा राजस्व विभाग उत्तराखंड द्वारा दी गई है। जबकि अभी  भू नक्शा उत्तराखंड ऑनलाइन करने की प्रक्रिया चल रही है। लेकिन खाता खतौनी नकल भूलेख उत्तराखंड को आप ऑनलाइन देख भी सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं। उत्तराखंड में इंटरनेट की सुविधा का विस्तार हो रहा है। वह आप इंटरनेट के माध्यम से राजस्व विभाग की उत्तराखंड भूलेख वेबसाइट पर घर बैठे ही भूलेख चेक कर सकते हैं। इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको चरणबद्ध तरीके से बताएंगे कि khata khatauni uk, खाता विवरण (अप्रमाणित प्रति) उत्तराखंड में कैसे ऑनलाइन देख सकेंगे।

उत्तराखंड के जिन जिलों में आप भूलेख,खसरा, खतौनी ऑनलाइन  प्राप्त कर सकते हैं।

उनकी जानकारी निम्न है:–

उत्तराखंड के सभी 13 जिलों की सभी तहसीलों में आप uk खसरा खतौनी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। उत्तराखंड की सभी तहसीलों में land record uk चेक करने की सुविधा उपलब्ध है।

1 Almora (अल्मोड़ा)
2 Bageshwar (बागेश्वर)
3 Chamoli (चमोली)
4 Champawat (चंपावत)
5 Dehradun (देहरादून)
6 Haridwar (हरिद्वार)
7 Nainital (नैनीताल)
8 Pauri Garhwal (पौड़ी गढ़वाल)
9 Pithoragarh (पिथौरागढ़)
10 Rudraprayag (रुद्रप्रयाग)
11 Tehri Garhwal (टिहरी गढ़वाल)
12 Udham Singh Nagar (उधम सिंह नगर)
13 Uttarkashi (उत्तरकाशी)

उत्तराखंड भूलेख (uk land record) खसरा खतौनी राजस्व विभाग की ऑफिशल वेबसाइट bhulekh.uk.gov.in पर जाकर पूरा विवरण निकाल सकते है। उत्तराखंड में लैंड रिकॉर्ड ऑनलाइन निकालने के लिए भूमि की कुछ जानकारी आपके पास होनी चाहिए उनमें से मुख्य है।

  • खसरा/गाटा संख्या
  • खातेदार का नाम
  • खाता संख्या ज्ञात होना
  • खरीदने और बेचने वाले का नाम क्रेता विक्रेता
  • दाखिला खारी की दिनांक द्वारा

उत्तराखंड भूलेख/land record uk online चेक करने का पूरा प्रोसेस

  • सबसे पहले आपको राजस्व विभाग की अधिकारिक uttarakhand bhulekh website bhulekh.uk.gov.in को अपने मोबाइल जा कंप्यूटर पर खोलना होगा।  आपके सम्मुख उत्तराखंड भूलेख वेबसाइट पर राइट हैंड पर ऊपर Public ROR पर क्लिक करना होगा। जमीन की खाता खतौनी चेक करने के लिए यही लिंक सबसे महत्वपूर्ण है।

  • Public ROR पर क्लिक करके आपके सामने वेबसाइट में बहुत से ऑप्शन देखेंगे। जैसे जनपद चुने, तहसील चुने, ग्राम चुने। आपको सबसे पहले अपने जिले को चुनना है उसके बाद तहसील को फिर अपनी ग्राम सभा को चुनना है।

  • जिला तहसील और ग्राम चुनने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। जिस पर जो भी जानकारी आप की भूमि संबंधित जिसकी खाता खतौनी आपने निकालनी है। अगर आपको खसरा या गाटा संख्या, खाता संख्या, रजिस्ट्री संख्या, म्यूटेशन ( दाखिला खारिज) की दिनांक, विक्रेता विक्रेता और क्रेता का नाम, खातेदार का नाम इनमें से कोई भी जानकारी ज्ञात है तो आप वेब पोर्टल पर भरकर खाता खतौनी या भूलेख प्राप्त कर लेंगे। नीचे हम आपको इसके बारे में विस्तृत जानकारी दे रहे हैं कैसे आप किसी भी जानकारी से उत्तराखंड भूलेख प्राप्त कर सकते है।

  • खसरा या गाटा संख्या के ऑप्शन पर क्लिक करके आपके सामने खसरा या गाटा संख्या भरने का विकल्प आएगा। उस विकल्प में संख्या को भरकर उद्धरण देखें पर क्लिक करके आपका खाता विवरण भूलेख स्क्रीन में खुल जाएगा। जिस प्रकार खसरा या गाटा संख्या द्वारा आप अपनी भूमिका भूलेख ऑनलाइन चेक कर सकते हैं
  • खाता संख्या के द्वारा भी एक सबसे आसान तरीका अपनी भूमि के भूलेख को देखने और डाउनलोड करने का है। अगर आपको अपनी जमीन की अन्य जानकारी नहीं मालूम केवल खाता संख्या नंबर मालूम है। तो आप राजस्व विभाग की वेबसाइट पर जाएंगे।

  • राइट हैंड साइड में सबसे ऊपर आपको खातेदार के नाम द्वारा का ऑप्शन दिखेगा। उस ऑप्शन पर क्लिक करके आपको खातेदार का नाम ऑप्शन में भरना है। आप खातेदार का नाम के पहले अक्षर को सेलेक्ट करके उस अक्षर से शुरू होने वाले सभी नामों की लिस्ट आपके सम्मुख खुल जाएगी। आप अपने नाम को सेलेक्ट करके उद्धरण देखें पर क्लिक करके।
  • अपना भूलेख प्राप्त कर सकते हैं। उत्तराखंड खाता खतौनी भूलेख में खातेदार का नाम, भौमिक अधिकार वर्ष, खसरा संख्या, भूमि का क्षेत्रफल (हेक्टेयर में) सभी जानकारी उपलब्ध होती है।

  • खाता संख्या, रजिस्ट्री संख्या, म्यूटेशन (दाखिला खारिज uk) की दिनांक, विक्रेता विक्रेता और क्रेता का नाम इन सभी जानकारी द्वारा भी आप अपनी भूमि का भूलेख प्राप्त कर सकते हैं। जब आप राजस्व विभाग की ऑफिशल वेबसाइट खोलेंगे तो उसमें इन सभी माध्यम से भूलेख (land record uk) निकाला जा सकता है।

भूलेख या खसरा खतौनी को ऑनलाइन डाउनलोड

अपनी भूमि के भूलेख या उत्तराखंड खाता खतौनी को download और print के लिए आपको ऊपर दिए गए तरीके से भूमि का भूलेख निकालना है। जब आपके सामने खाता विवरण आ जाएगा तो स्क्रीन में प्रिंट का विकल्प दिखेगा। प्रिंट के विकल्प पर क्लिक करके आप प्रिंट निकाल सकते हैं। डाउनलोड करने के लिए आपको CTRL+S दबाना होगा जिस से सामने जो भी ऑप्शन आएंगे। उसमें से save as PDF के विकल्प द्वारा आप खतौनी नकल भूलेख उत्तराखंड या खाता खतौनी को डाउनलोड कर सकते हैं।

हमने आपको सभी भूलेख संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी देने की कोशिश की है। फिर भी कुछ सवाल ऐसे हैं जिनका जवाब उत्तराखंड में रहने वाले लोग जानना चाहते हैं। ऐसे ही कुछ सवाल और उनके जवाब हम यहां पर दे रहे हैं। वह निम्न है:-

1:- क्या भू नक्शा उत्तराखंड bhulekh naksha Uttrakhand online प्राप्त हो सकता है?

अभी भू नक्शा उत्तराखंड को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया चल रही है। लेकिन जल्दी ही प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद भू नक्शा ऑनलाइन प्राप्त हो जाएगा। और लोगों को घर बैठे ही अपना भू नक्शा प्राप्त हो जाएगा। जब तक ऑनलाइन भू नक्शा प्राप्त नहीं होता है। तब तक आप आपकी भूमि जिस भी संबंधित तहसील के अंतर्गत आती है। उस तहसील में राजस्व अधिकारी के द्वारा अपना bhu naksha आवेदन करके प्राप्त कर सकते हैं।

2:- उत्तराखंड भूलेख खाता विवरण (अप्रमाणित प्रति) उत्तराखंड में ऑनलाइन नही देख पा रहे हैं। तो क्या करें?

ऑफिशल वेबसाइट पर खतौनी नकल भूलेख उत्तराखंड ना मिलने की बहुत से कारण हो सकते हैं। जैसे खसरा/गाटा संख्या, खाता संख्या, खातेदार का नाम, दाखिला खारिज उत्तराखंड की दिनांक, क्रेता विक्रेता का नाम की जानकारी गलत दर्ज हुई है तो uk bhulekh का विवरण नहीं मिल पाएगा। अगर जानकारी सही होने के बाद भी उत्तराखंड राजस्व विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर आपको भूलेख नहीं प्राप्त हो पा रहा है। तो आपको जिस भी तहसील के अंतर्गत आप की भूमि आती है उस तहसील के कार्यालय में जाकर रजिस्टार कानूनगो से इसका आवेदन और शिकायत करनी होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top